प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली : दिल्ली से एक एसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आप थोड़ेदेर के लिए सोछ में पड़ जाएंगे। दरअसल, दिल्ली में एक महिला की उनके बेटे ने कथित तौर पर इसलिए चाकू घोंपकर हत्या कर दी क्योंकि उन्होंने अपने पुत्र को काम के लिए कनाडा जाने की अनुमति नहीं दी थी।
पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बदरपुर इलाके के मोलरबंद गांव की है। बीते छह नवंबर की शाम को अपनी मां की हत्या करने के बाद आरोपी कृष्णकांत (जिनकी उम्र 31 वर्ष की है) ने अपने पिता सुरजीत सिंह (जिनकी उम्र 52 वर्ष है) को फोन किया और उन्हें घर आने के लिए कहा। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि जब सुरजीत सिंह घर पहुंचे तो कृष्णकांत ने उनसे माफी मांगी और कहा कि वह ऊपर जाकर खुद देखें कि उसने क्या किया है।
उन्होंने बताया कि घर की पहली मंजिल पर पहुंचने पर सुरजीत ने अपनी पत्नी गीता (जिनकी उम्र 50 वर्ष थी) को खून से लथपथ पाया और उसके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। इस दौरान आरोपी कृष्णकांत भागने में सफल रहा। ऐसे में पुलिस ने बताया कि सुरजीत अपनी पत्नी गीता को तुरंत अपोलो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ हमले में मारे गए VDG गार्ड्स के शव मिले, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सुरजीत के दो बेटे हैं। उनके छोटा बेटे का नाम साहिल भोली है, जिसकी उम्र 27 वर्ष है और वह बैंक में काम करता है। कृष्णकांत बेरोजगार है और नशे के आदी है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरजीत के दोनों बेटे अविवाहित हैं और घटना के समय घर पर केवल गीता और आरोपी कृष्णकांत ही मौजूद थे।” बाद में कृष्णकांत को उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
इस पूरे मामले के पूछताछ के दौरान कृष्णकांत ने बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था लेकिन उसका परिवार पहले उसकी शादी कराना चाहता था। पुलिस ने बताया कि हत्या वाले दिन मां और बेटे के बीच बहस बढ़ गई और कृष्णकांत ने कुछ समय पहले खरीदे गए चाकू से गीता पर वार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि सुरजीत सिंह प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं और उनका कार्यालय जैतपुर में टंकी रोड पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें – ओडिशा : नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, पढ़ाई का दबाव न झेल पाने का पिता ने किया है दावा