ओडिशा : नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, पढ़ाई का दबाव न झेल पाने का पिता ने किया है दावा

छात्रा कटक जिले के सालीपुर क्षेत्र की निवासी थी। चंद्रशेखरपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह पिछले 18 महीनों से भुवनेश्वर के एक निजी संस्थान में नीट की तैयारी कर रही थी।
ओडिशा : नीट अभ्यर्थी ने की आत्महत्या, पढ़ाई का दबाव न झेल पाने का पिता ने किया है दावा
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

भुवनेश्वर : ओडिशा में भुवनेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसमें एक निजी संस्थान में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रही कक्षा 12वीं की छात्रा ने गुरुवार, 7 नवंबर को आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पटिया स्थित अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने और आगे इस घटना के बारे में बताया कि छात्रा ने अपने पिता को दावा किया कि पढ़ाई का दबाव न झेल पाने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान कल्याणी साहू के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 18 वर्ष है।

छात्रा कटक जिले के सालीपुर क्षेत्र की निवासी थी। चंद्रशेखरपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वह पिछले 18 महीनों से भुवनेश्वर के एक निजी संस्थान में नीट की तैयारी कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक कल्याणी का शव उसके छात्रावास के कमरे में लटका पाया गया। छात्रावास वार्डन ने उसके पिता, महेश कुमार साहू को सूचित किया जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।''

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com