Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हाई कोर्ट केजरीवाल को देगा झटका या राहत? शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुनवाई आज

शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनवाई होने वाली है। बता दें कि केजरीवाल फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Apr 01, 2025 | 01:28 PM

अरविंद केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के समन के खिलाफ दायर याचिका के ट्रायल कोर्ट से खारिज होने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। जहां सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारिख तय की गई थी। जिस पर केजरीवाल ने हाई कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग भी की थी। इसके जवाब में बीते 6 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने साफ कर दिया था कि सुनवाई तय डेट पर ही होगी।

6 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जल्द सुनवाई वाली याचिका खारिज करते हुए जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने कहा था कि हमारे पास सुनवाई के लिए और भी बहुत सारे केसेस पेंडिंग है। यही वजह है कि अब इस मामले पर आज यानी शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।

दिल्ली से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराष्ट्रीय मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 100 करोड़ से ज्यादा का घोटाला

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत जेटली, दिल्ली हाईकोर्ट ने सेलिना जेटली और भाभी को साथ काम करने की दी नसीहत

नितिन नबीन नहीं बनेंगे राहुल गांधी के पड़ोसी, दिल्ली में अब इस बंगले में रहेंगे भाजपा अध्यक्ष

इससे से बढ़ेगी महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने वाली है…अरविंद केजरीवाल ने बजट 2026 को बताया जनता विरोधी

जानकारी के लिए बता दें कि केजरीवाल फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। दो जांच एजेंसियों (ईडी और सीबीआई) ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। केजरीवाल को सीबीआई केस में 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। ईडी केस में उन्हें 12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। ईडी ने उन्हें शराब नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। बाद में 26 जून को सीबीआई ने उन्हें जेल से हिरासत में लिया।

गौरतलब है कि केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 10 दिन की पूछताछ के बाद उन्हें 1 अप्रैल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। 10 मई को उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 21 दिन के लिए रिहा किया गया। यह रिहाई 51 दिन जेल में बिताने के बाद दी गई। 2 जून को केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। 13 सितंबर को रिहा होने के समय केजरीवाल कुल 177 दिन जेल में रह चुके थे। इनमें से 21 दिन वे अंतरिम जमानत पर थे। यानी केजरीवाल अब तक कुल 156 दिन जेल में बिता चुके हैं।

Hearing in delhi high court today against arvind kejriwal in money laundering case related to liquor scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2024 | 08:03 AM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Delhi High Court
  • Money Laundering

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.