पाकिस्तान से आई धूल से बिगड़ा दिल्ली का AQI, एक बार फिर से GRAP-1 की वापसी; जानें नए नियम
इस बार वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण उत्तर पाकिस्तान से आया धूल का तूफान बताया जा रहा है, जो पंजाब और हरियाणा होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। IMD ने बताया कि ये धूल पश्चिमी हवाओं के जरिए दिल्ली तक पहुंच रही है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर से जहरीली होती जा रही है। शुक्रवार, 16 मई 2025 को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 278 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। इसके चलते कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने तुरंत प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-1 को लागू कर दिया है।
इस बार वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण उत्तर पाकिस्तान से आया धूल का तूफान बताया जा रहा है, जो पंजाब और हरियाणा होते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि ये धूल पश्चिमी हवाओं के जरिए दिल्ली तक पहुंच रही है। गुरुवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की रनवे पर धूल की मोटी परत देखी गई, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है।
GRAP के स्टेज-1 में क्या है नया?
प्रदूषण नियंत्रण के लिए सरकार ने कुछ जरूरी निर्देश जारी किए हैं, जो हर नागरिक को मानने होंगे। अपने वाहन के इंजन को सही तरीके से ट्यून रखें। टायर का दबाव हमेशा संतुलित रखें। गाड़ी की PUC (Pollution Under Control) सर्टिफिकेट अपडेट रखें। ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी बंद रखें, अनावश्यक आइडलिंग न करें। ईवी या हाइब्रिड वाहनों को प्राथमिकता दें। खुले में कचरा न फेंके, न जलाएं। 10 या 15 साल पुराने डीजल/पेट्रोल वाहनों को न चलाएं।
सम्बंधित ख़बरें
इस्लामाबाद में फिर सजेगी शांति की मेज; 72 घंटों के भीतर हो सकती है अमेरिका-ईरान की दूसरी वार्ता
पकड़ा गया दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी, CCTV फुटेज में घर के बाहर आया था नजर
ईरान-पाकिस्तान सीमा पर भारी तनाव, रास्क बॉर्डर से घुसे आतंकियों को ईरानी सेना ने किया ढेर; ऑपरेशन जारी
दिल्ली हाईकोर्ट के इस जज ने केजरीवाल के मामले से खुद को किया अलग, बढ़ सकती हैं मुश्किलें! जानें क्या है मामला
धूल कहां से आई?
IMD के अनुसार, यह धूल उत्तर पाकिस्तान से चल रही तेज हवाओं के जरिए पंजाब और हरियाणा के रास्ते दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि हवा की दिशा पूर्व की ओर घूम रही है, जिससे पालम क्षेत्र में दृश्यता लगभग 4000 मीटर तक पहुंच गई है। IMD का कहना है कि यदि दृश्यता 1000 मीटर से अधिक रहती है, तो उसे गंभीर डस्ट स्टॉर्म नहीं माना जाता, लेकिन स्वास्थ्य के लिए खतरा बना रहता है।
AQI के स्तर क्या कहते हैं?
- 0–50: अच्छा
- 51–100: संतोषजनक
- 101–200: मध्यम
- 201–300: खराब
- 301–400: बहुत खराब
- 401–500: गंभीर
EV रिवॉल्यूशन का रोडमैप तय, दिल्ली सरकार की 10 सदस्यीय कमेटी करेगी गेमचेंजिंग फैसले
इस समय दिल्ली का AQI 278 है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। इससे अस्थमा, एलर्जी और सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। दिल्ली-NCR के नागरिकों को फिलहाल सतर्क रहना होगा।
