Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयशंकर का PAK फील्ड मार्शल पर प्रहार, पहलगाम अटैक आसिम मुनीर की कट्टरपंथी सोच का नतीजा

भारत पाकिस्तान संघर्ष के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान फील्ड मार्शल पर करारा प्रहार किया है। विदेश मंत्री ने कहा कि आसिम मुनीर खुद ही कट्टरपंथी हैं। पहलगाम में हुआ हमला इसी का नतीजा है।

  • Written By: यतीश श्रीवास्तव
Updated On: May 22, 2025 | 05:03 PM

पाकिस्तान आर्मी चीफ पर विदेश मंत्री ने साधा निशाना

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत की ओर से सर्वदलीय सांसदों का डेलीगेशन विदेशों में भेजा जा रहा है। इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर खुद बहुत बड़े कट्टरपंथी हैं। पहलगाम में आतंकी हमला इसी का नतीजा है।

फॉरेन मिनिस्टर ने जयशंकर ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में हमने केवल पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ही तबाह किया था। पहलगाम की घटना में 26 बेगुनाह सैलानियों की हत्या की जितनी निंदा की जाए उतना कम है।

आसिम मुनीर खुद धार्मिक कट्टरपंथी

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह कट्टरपंथ को बढ़ावा देते हैं। दरअसल वह खुद धार्मिक कट्टरपंथ को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला उस कट्टरपंथी सोच का ही नतीजा है। नीदरलैंड के एक समाचार पत्र के साथ बातचीत में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी किए गए आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया।

सम्बंधित ख़बरें

इमरान खान को मिला था ‘सीक्रेट ऑफर’! पाक सरकार का बड़ा खुलासा, जानें क्यों फेल हुई जेल से रिहाई की गुप्त डील?

अपनों से ही गद्दारी! बलूच विद्रोहियों की कैद में तड़प रहे पाकिस्तानी सैनिक, मुनीर ने पहचानने से किया इंकार

फ्रांस में बैठकर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे ख्वाजा आसिफ, पत्रकार ने मांगा सबूत तो बोलती हो गई बंद- VIDEO

गाजा में तैनात किए सैनिक तो…पाकिस्तान में गिए जाएगी सरकार! ट्रंप की वाहवाही के चक्कर में बुरे फंसे शहबाज

कश्मीर में धर्म पूछकर मारा गया

जयशंकर ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर सैलानियों को मारा गया है। इस हमले के जरिए कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर हमला किया गया है। कश्मीर की अर्थव्यवस्था बहुत कुछ तक पर्यटन पर आधारित है। यहां के रहने वाले काफी लोग भी पर्यटन की बदौलत ही आजीविका चलाते हैं। यहां धर्म पूछकर आतंकियों गोलियां चलाई हैं ये कट्टरपंथ को उजागर करता है।

पहलगाम हमले को 1 महीने पूरे, पाकिस्तान को मिला करारा जवाब, पिक्चर अभी भी बाकी

पहलगाम हमले में कई आतंकी संगठन

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम हमले के पीछे टीआरएफ और लश्कर ए तैयबा जैसे आतंकी संगठनों का हाथ है। टीआरएफ ने हमले की जिम्मेदारी भी ली है। हमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को 2023, 2024 में टीआरएफ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। पहलगाम के आतंकियों की पहचान के बाद हमने पाक के आतंकी अड़्डों पर हमला किया था जबकि पाकिस्तान ने भारत को निशाना बनाया था। उन्होंने सीजफायर में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया है।

Foreign minister jaishankar target asim munir in reference of pahalgam attack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 04:50 PM

Topics:  

  • Asim Munir
  • Pahalgam Attack
  • S Jaishankar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.