पीएम मोदी की राह पर दिल्ली सीएम, रेखा गुप्ता ने मेट्रो में किया सफर, Video देखें
Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाजपत नगर पहुंचने के लिए मेट्रो से सफर किया। वो यहां अटल कैंटीन का उद्घाटन करने पहुंची थीं। दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान यात्रियों से बातचीत की।
- Written By: रंजन कुमार
मेट्रो में सफर करतीं सीएम रेखा गुप्ता।
Rekha Gupta Travelled in Metro: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। सीएम लाजपत नगर से मेट्रो में सवार हुईं और दिल्ली गेट तक की यात्रा की। वह अटल कैंटीन का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं। लाजपत नगर और दिल्ली गेट स्टेशन दिल्ली मेट्रो की वायलट लाइन पर हैं।
दोनों स्टेशन के बीच सफर में 26 मिनट लगते हैं। दोनों स्टेशनों के बीच 8 इंटरमीडिएट स्टेशन हैं। दोनों स्टेशन के बीच किराया 32 रुपये है। दिल्ली में लगातार बढ़ते एक्यूआई के बीच सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा दे रही। मेट्रो परिवहन का ऐसा साधन है, जो किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं करता है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने खुद मेट्रो से सफर कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सीख दी।
यात्री देखकर हुए अचंभित
मेट्रो में सीएम रेखा गुप्ता को सफर करते देखकर यात्री दंग रह गए। उन्होंने यात्रियों से काफी देर तक बातचीत की। महिलाओं से सफर की सुविधाओं की जानकारियां लीं। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद रेखा गुप्ता का मेट्रो में यह पहला सफर है।
सम्बंधित ख़बरें
DMRC की बड़ी पहल: कल से हर सोमवार दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें, PM मोदी की अपील का असर
DPCC Recruitment 2026:150 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, आवेदन करने के हैं आसान स्टेप्स, जानें पूरी प्रक्रिया
दिल्ली में चलती बस में दरिंदगी की शिकार पीड़िता ने बताई आपबीती, सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज
हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम, हर मंडे मेट्रो डे…PM मोदी की अपील पर सीएम रेखा गुप्ता ने लिए कई बड़े फैसले
2015 में पीएम मोदी ने किया था पहली बार सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अप्रैल 2015 को पहली बार दिल्ली मेट्रो में सफर किया था। पीएम ने धौलाकुआं से द्वारका मेट्रो स्टेशन तक का सफर किया था। पीएम ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी और लिखा था- दिल्ली मेट्रो का शुक्रिया। मेट्रो में सफर करके आनंद आया। श्रीधरन जी का शुक्रिया। सफर के दौरान उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने 30 जून 2023 को पीएम मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से सफर किया था।
#WATCH | दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली मेट्रो में सफर किया और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर यात्रियों से बातचीत की। अटल बिहारी वाजपेयी ने 24 दिसंबर, 2002 को दिल्ली मेट्रो का उद्घाटन किया था। (सोर्स: CMO) pic.twitter.com/kxLFZpWtxJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 25, 2025
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ेगी मेट्रो सेवा, लाजपत नगर से साकेत जी तक नई लाइन का काम शुरू
निर्मला सीतारमण भी कर चुकी हैं सफर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी दो बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुकी हैं। सबसे पहले बार वह 2018 में वह दिल्ली मेट्रो में सवार हुईं थीं और गुड़गांव तक का सफर किया था। तब वह रक्षा मंत्री थीं। इसके बाद 2024 में भी निर्मला सीतारमण ने मेट्रो में सफर किया था। इसके अलावा कई भाजपा नेता और मंत्री मेट्रो से सफर कर चुके हैं। यह नेताओं द्वारा आम लोगों को संदेश देने और उनसे जुड़ने का एक अच्छा माध्यम भी माना जाता है।
