कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार...दिल्ली से चलने वाली 45 से अधिक ट्रेनें लेट, लिस्ट देख लें

Train Delay List: दिल्ली में एक हफ्ते से सुबह में कोहरा छा रहा। विजिबिलिटी कम होने से ट्रेनों की रफ्तार थम गई है। 45 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रहीं। इनमें कालका शताब्दी, देहरादून शताब्दी शामिल हैं।
Fog slows down trains, delays over 45 Delhi-bound trains
रेलवे ट्रैक पर छाया कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया
Updated on

Delhi Train Delay News: दिल्ली के कई इलाकों में सुबह कोहरा छाया रहा। हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले विजिबिलिटी अच्छी थी। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 8:30 बजे विजिबिलिटी 600 मीटर थी। कोहरे के कारण ट्रेन यात्रियों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से चलने वाली 45 से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं।

कालका शताब्दी, देहरादून शताब्दी और दरभंगा हमसफर समेत कई ट्रेनों के चलने का समय बदला गया है। कई लोकल ट्रेनें आधे घंटे से ढाई घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे रोज सफर करने वालों को परेशानी हो रही है। इस बीच दिल्ली की हवा की क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में बनी है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के SAMEER एप के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सुबह 9:00 बजे 371 दर्ज किया गया।

ट्रेन का नाम देरी (घंटों में)
नई दिल्ली – भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 7:00 घंटे
नई दिल्ली – दरभंगा हमसफर स्पेशल 5:30 घंटे
नई दिल्ली – कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2:45 घंटे
नई दिल्ली – सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2:15 घंटे
आनंद विहार टर्मिनल – भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस 2:15 घंटे
नई दिल्ली – देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस 1:30 घंटे
नई दिल्ली – लखनऊ गोमती एक्सप्रेस 1:00 घंटा
नई दिल्ली – गया महाबोधि एक्सप्रेस 1:00 घंटा

विमानों का संचालन भी प्रभावित

घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी से उत्तरी भारत के कुछ एयरपोर्ट पर ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। इससे फ्लाइट्स में देरी हो सकती है। कल यात्रियों को सलाह दी गई थी कि वे असुविधा से बचने के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से सीधे फ्लाइट के रियल टाइम अपडेट चेक करें। सामान्य दिनों से पहले एयरपोर्ट पहुंचे। ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते 31 दिसंबर को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर 148 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। कुल कैंसलेशन में 70 जाने वाली फ्लाइट्स और 78 आने वाली फ्लाइट्स शामिल थीं। इसके अलावा दो फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया।

एयरलाइंस कंपनियां जारी कर रहीं एडवाइजरी

इंडिगो ने भी बुधवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को दिल्ली और उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते फ्लाइट में रुकावट की संभावना के बारे में चेतावनी दी थी। एयरलाइन ने कहा था कि कोहरे की स्थिति बनी रहती है तो दिन बढ़ने के साथ-साथ डिपार्चर और अराइवल प्रभावित हो सकते हैं। इंडिगो ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और रुकावट को कम करने के लिए जहां जरूरी हो, ऑपरेशनल एडजस्टमेंट कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com