- Hindi News »
- Delhi »
- Fog Affects Flights Igi Airport And Indigo Airlines Issue Advisory
कोहरे से उड़ानें प्रभावित, IGI एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइन्स ने जारी की एडवाइजरी
Delhi Airport Advisory: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी दिल्ली में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। ऐसे में एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की है।
- Written By: रंजन कुमार

दिल्ली एयरपोर्ट पर खड़ा विमान।
Delhi Flights Update: मौसम ने उत्तर भारत में जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शीतलहर और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे ने यातायात और दैनिक गतिविधियों को प्रभावित किया है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में हालात सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण बने हैं। यहां फ्लाइट्स देरी से चल रहीं। इसको लेकर आईजीआई एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की है।
घने कोहरे का सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ता दिख रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि फ्लाइट ऑपरेशन CAT-III कंडीशन में किए जा रहे हैं। खराब विजिबिलिटी के चलते उड़ानों में देरी या रद्द होने की संभावना है। एयरपोर्ट की ग्राउंड टीमें यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करते रहें।
एयरलाइंस की एडवाइजरी
इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को सतर्क किया है। उनका कहना है कि बदलती विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो सकता है। ऑपरेशन सामान्य से धीमा रह सकता है। मौसम में सुधार के बाद उड़ानों का संचालन सामान्य होने की उम्मीद है। इंडिगो ने बताया कि दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट सुबह ठंडी सर्द हवाओं और छाए कोहरे में लिपटे हैं। बदलती विजिबिलिटी के कारण उड़ानों के समय में बदलाव हुए हैं। संचालन सामान्य से धीमा हो सकता है। हमारी टीमें सुरक्षा और विजिबिलिटी संबंधी नियमों का पालन प्राथमिकता से कर रही हैं। अपनी उड़ान की स्थिति पर नजर रखें। आपकी उड़ान प्रभावित होती है तो आप आसानी से अपनी यात्रा को फिर बुक कर या रिफंड का दावा कर सकते हैं। हमारी टीमें टर्मिनल पर आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हैं। मौसम स्थिर होते ही संचालन सामान्य हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
भीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
Nagpur Weather: नागपुर में हीटवेव का अलर्ट, आज 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें मौसम कैसा होगा?
Travel Advisory#Delhi and #Hindon (Airport) continue to remain wrapped in chilly winter air and lingering fog this morning. The fluctuating visibility has led to changes in flight schedules, and operations may be slower than usual as conditions evolve. Our teams on-ground are… — IndiGo (@IndiGo6E) December 28, 2025
Delhi-NCR में घना कोहरा
आज सुबह दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरा इतना घना रहा कि सड़क पर कुछ दूरी तक देखना मुश्किल हो गया। कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे दर्ज की गई। कुछ जगहों पर यह 50 मीटर या उससे कम रही। सड़कों पर वाहन बेहद धीमी रफ्तार से चलते दिखे। लोगों को ऑफिस एवं स्कूल पहुंचने में खासी परेशानी हुई। कोहरे के साथ वायु प्रदूषण ने हालात को और गंभीर बनाया है। इससे सांस से जुड़ी दिक्कतें बढ़ने लगी हैं।
Passenger Advisory issued at 06:00 hours. Please click on this link for real-time winter travel updates: https://t.co/KkKldKUlLQ#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/cEtstSFaXK — Delhi Airport (@DelhiAirport) December 29, 2025
यह भी पढ़ें: Delhi Nagpur flights: कोहरे से एयर ट्रैफिक ठप, दिल्ली-नागपुर की 3 उड़ानें रद्द, कई घंटों की देरी
कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार कल से एक जनवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना है। बिहार-झारखंड में भी ठंड का असर बढ़ सकता है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में तेज बारिश के संकेत दिए गए हैं। IMD का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 31 दिसंबर की शाम दिल्ली में बादल छा सकते हैं। एक जनवरी को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है।
Fog affects flights igi airport and indigo airlines issue advisory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














