-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Fire Broke Out In Guru Govind Singh College Library Books Burnt To Ashes Examinations Cancel
गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के पुस्तकालय में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुईं किताबें, परीक्षाएं रद्द
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
डीएफएस के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर लगी आग ने चार मंजिला पुस्तकालय की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। दमकल के 11 वाहन मौके पर पहुंचे।

फोटो सोर्स - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : उत्तर पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स के पुस्तकालय में गुरुवार, 15 मई को भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुस्तकालय के सर्वर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे पुरानी किताबों वाले खंड में रखी सैकड़ों पुस्तकें जल गईं। पुस्तकालय में अब भी धुआं भरा हुआ है और दृश्यता बढ़ने के बाद ही नुकसान का विस्तृत आकलन हो पाएगा।
सुबह की पाली में होने वाली सेमेस्टर परीक्षा रद्द
आग लगने की घटना के बाद सुबह की पाली में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया। कॉलेज के एक अधिकारी ने बताय कि श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 15 मई 2025 को सुबह की पाली में होने वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। वैकल्पिक तिथि और कार्यक्रम जल्द ही अधिसूचित किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में अब मिलेगी चिकन बिरयानी? मिड-डे मील को लेकर सरकार का बड़ा प्लान
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
डीएफएस के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब आठ बजकर 55 मिनट पर लगी आग ने चार मंजिला पुस्तकालय की पहली, दूसरी और तीसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। गर्ग ने बताया कि दमकल के 11 वाहन मौके पर पहुंचे और सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने क्या कहा?
अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऊंची लपटों के कारण कई खिड़कियों के शीशे टूट गए और तेज हवाओं के चलने से आग तेजी से फैल गई। हमारी टीम ने तेजी से कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया।” उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम अभी भी जारी है। संस्थान के सूत्रों ने कहा कि अगर आग सुबह 10 बजे के बाद लगी होती तो स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती थी। उस समय परिसर में और अधिक छात्र मौजूद होते।
दिल्ली में जहरीले धुएं ने ली दो बच्चों की जान, माता-पिता की हालत गंभीर, पुलिस को कुछ और शक
आग लगने की इस घटना के समय कई छात्र कॉलेज परिसर के आसपास मौजूद थे और उन्होंने भीषण लपटें देखीं। यहां एक छात्र ने बताया, ‘‘हम परीक्षा के लिए सुबह करीब नौ बजे कॉलेज में दाखिल हुए तभी अचानक हमें तेज आवाज सुनाई दी और हमने पुस्तकालय क्षेत्र में आग की लपटें देखीं।” उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया कि छात्र सुरक्षित क्षेत्र में रहें। कॉलेज में एक अन्य छात्र आदर्श प्रकाश ने बताया कि उसने पुस्तकालय की कुछ खिड़कियों से आग की लपटें निकलती देखीं। आग लगने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर 0भी प्रसारित हुए।
(-एजेंसी इनपुट के साथ।)
Fire broke out in guru govind singh college library books burnt to ashes examinations cancel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













