दिल्ली के वजीरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, महिला घायल; कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात रही कि आग फैलने से पहले ही स्थिति को नियंत्रण कर लिया गया।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
(प्रतीकात्मक तस्वीर), फोटो - मीडिया गैलरी
नई दिल्ली : दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 2 जून दिन सोमवार की सुबह अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब सिलेंडर विस्फोट के चलते झुग्गियों में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के मुताबिक, इस हादसे में चार से पांच झुग्गियां जलकर खाक हो गईं और एक महिला घायल हो गई, जिसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग फैलने से पहले ही स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।
दिल्ली में आग की एक और घटना
दिल्ली में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते शनिवार को एक और बड़ी आग की घटना सामने आई जब बुध विहार फेज़-2 के संडे बाजार में आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में करीब 10 से 12 झुग्गियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
सम्बंधित ख़बरें
आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं…वंदे मातरम बिल पर भड़के ओवैसी, BJP पर लगाया हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप
सोनम वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का साझा किया अनुभव, देखें VIDEO
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
JP नड्डा के साथ लंच करते दिखे TMC नेता, BJP से नजदीकियों पर सौगत रॉय ने तोड़ी चुप्पी; बताई पूरी सच्चाई
घटना की जानकारी मिलते ही दो से चार दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच अब भी जारी है।
शाहदरा में चार्जिंग स्टेशन में भयानक हादसा, दो की मौत
इसी कड़ी में एक और दुखद घटना दिल्ली के शाहदरा इलाके में हुई, जहां मोटी राम रोड स्थित एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, बहराइच का है यह मामला
दमकल विभाग को सुबह चार्जिंग स्टेशन से आग की सूचना मिली, जिसके बाद कई फायर टेंडर तुरंत मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद घटनास्थल से दो जले हुए शव बरामद किए गए, वहीं घायल लोगों को तुरंत जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में चार सौ वर्ग गज क्षेत्र में फैला टिन शेड पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया।
