‘जो 26 साल में नहीं हुआ’, प्रवेश वर्मा नहीं बने सीएम तो बोलीं पत्नी स्वाति, बेटिंयों ने भी दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
दिल्ली के सीएम के तौर पर प्रवेश वर्मा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर था। लेकिन मुहर रेखा गुप्ता के नाम पर लगी। गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद प्रवेश वर्मा के परिवार से यह सवाल पूछा गया। इस पर उनकी पत्नी स्वाति ने...
- Written By: अभिषेक सिंह
परिवार के साथ प्रवेश वर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: 8 फरवरी को 27 साल बाद जब दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने भगवा झंडा लहराया तो सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि सीएम कौन होगा? नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को मामूली अंतर से हराने वाले प्रवेश वर्मा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर था। हालांकि 11 दिन बाद पार्टी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रेखा गुप्ता को कमान सौंप दी।
गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद प्रवेश वर्मा के परिवार से यह सवाल पूछा गया। इस पर उनकी पत्नी ने बेहद ही कमाल का जवाब दिया। वहीं उनकी छोटी बेटी तृषा ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हम सभी बेहद खुश हैं। पार्टी ने काफी सोच-समझकर मुख्यमंत्री का नाम तय किया है।
क्या बोली प्रवेश वर्मा की छोटी बेटी?
प्रवेश वर्मा के सीएम न बनने पर उनकी छोटी बेटी तृषा ने कहा कि मुख्यमंत्री का फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है। हम सभी बेहद खुश हैं। मेरे पिता के लिए यह बड़ा दिन है। हम सभी जश्न मनाना चाहते हैं। हम पार्टी के फैसले से खुश हैं जिसने काफी सोच-समझकर सीएम का चेहरा तय किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
77 साल की उम्र में हेमा मालिनी का शानदार डांस, 75 मिनट की ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले प्रवेश की बड़ी बेटी सानिधि ने कहा कि मैं पार्टी और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती हूं कि आपने कड़ी मेहनत की और हमारा साथ दिया और इसीलिए हम आज जश्न मना रहे हैं।
जो पिछले 26 साल में नहीं हुआ…
प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह ने कहा कि आज सभी खुश हैं। मैं सभी का धन्यवाद करती हूं। अब सभी को विश्वास है कि दिल्ली में अच्छा काम होगा। एक नई दिल्ली बनेगी और जो काम पिछले 26 सालों में नहीं हुआ वो अब होगा। हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने हमें जो भी जिम्मेदारी दी है उससे हम खुश हैं।
दिल्ली एनसीआर की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की शादी पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी स्वाति सिंह से हुई है। प्रवेश वर्मा और स्वाति सिंह के तीन बच्चे हैं, दो बेटियां- सानिधि और त्रिशा- और एक बेटा- शिवेन सिंह। प्रवेश सिंह के बच्चों में सानिधि सबसे बड़ी हैं, उसके बाद त्रिशा सिंह और शिवेन सिंह हैं।
