दिल्ली के शहादरा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, घर में मिली बुजुर्ग दंपत्ति की लाश

Shahdara Double Murder: दिल्ली के शाहदरा स्थित राम नगर एक्सटेंशन में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुजुर्ग दंपति पर्वेश बंसल (65) और वीरेंद्र कुमार बंसल (75) की उनके घर में हत्या की गई।
Elderly Couple Strangled To Death In Delhi Shahdara area
दिल्ली के शहादरा में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, घर में मिली बुजुर्ग दंपत्ति की लाश
Published on
Updated on

Delhi Double Murder Case: दिल्ली के एमएस पार्क थाना इलाके में एक डबल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। राम नगर एक्सटेंशन, शाहदरा स्थित एक मकान में बुजुर्ग दंपति की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। पुलिस को इस घटना की सूचना 4 जनवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि उसके माता-पिता घर में बेहोश पड़े हैं और शायद उनकी मौत हो चुकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पीसीआर कॉल करने वाले वैभव बंसल ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके माता-पिता की हत्या कर दी है। जांच के दौरान मकान की तीसरी मंज़िल पर बने दो अलग-अलग कमरों में दोनों के शव पड़े मिले। मृतकों की पहचान पर्वेश बंसल (65 साल), गृहिणी, और वीरेंद्र कुमार बंसल (75 साल), सेवानिवृत्त शिक्षक, के रूप में हुई।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र कुमार बंसल के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और पुख्ता हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और जरूरी सबूत जुटाए।

लूट की नीयत से हत्या का शक

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लूट की नीयत से हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस मामले में कोई लीड हाथ लग सकें, जिससे मामले को सुलझाया जा सकें।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सात बीघा जमीन के लालच में एक बेटे ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी बेटा फरार होने के बजाय रात भर मां के शव के बगल में ही बैठा रहा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com