Dussehra 2024: लाल किले पर हुआ रावण दहन, कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी हुए शामिल
दिल्ली के लाल किले मैदान में दशहरे के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थिति रही। साथ में सोनिया-राहुल गांधी भी पहुंचें।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Dussehra Red Fort
नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले मैदान में दशहरे के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहे। रावण दहन समारोह न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सद्भावना का प्रतीक भी माना जाता है।
नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में सभी की रही उपस्थिति
लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी के यहां राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी और देश के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। सभी ने रामलीला का मंचन देखा और रावण दहन समारोह में भाग लिया। वहीं नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के पंडाल में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहुंचें।
#WATCH | Delhi: ‘Ravan Dahan’ being performed at Madhav Das Park, Red Fort in the presence of President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi (Source: DD News) pic.twitter.com/IMeqyHhJlK — ANI (@ANI) October 12, 2024
सम्बंधित ख़बरें
आज शाम PM आवास पर BJP की बड़ी बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों और 12 साल के रिपोर्ट कार्ड पर लगेगी मुहर!
नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
Mann Ki Baat: लंगड़ा, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक, PM मोदी ने गिनाईं आमों की खूबियां, बोले- आप आम नहीं, खास हैं
Ahilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा
लाल किले के इस ऐतिहासिक स्थल पर दशहरे का आयोजन हर साल बड़ी धूमधाम से किया जाता है, जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है और देशभर में दशहरे के प्रमुख आयोजनों में से एक मानी जाती है। इस बार भी आयोजन स्थल पर हजारों श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे। जैसे ही रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए, लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाए और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश पूरे वातावरण में गूंज उठा।
भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विंदू दारा ने क्या कहा, यहां देखें
#WATCH | Delhi: Actor Vindu Dara who enacted the role of Lord Hanuman; says, “My message is that Prime Minister Modi has said ‘Sabka Saath Sabka Vikas’. India is united and is moving in the right direction and it is the responsibility of all of us to make it even better…” pic.twitter.com/o6EGBh01Q6 — ANI (@ANI) October 12, 2024
दिल्ली के लाल किले किले मैदान में दशहरे के पावन अवसर पर भगवान हनुमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विंदू दारा ने कहा, “मेरा संदेश यही है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ कहा है। भारत एकजुट है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे और बेहतर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है…”
ये भी पढ़ें – गुजरात : जामनगर में नवरात्रि के दौरान जलते अंगारों पर गरबा, परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम, देखिए वीडियो
