-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Drones Spray Water To Control Pollution In Delhi Trial Conducted In Anand Vihar
दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए ड्रोन से पानी का छिड़काव, आनंद विहार में हुआ यह ट्रायल
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
आनंद विहार शहर के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अक्सर 'खराब' या 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया जाता है। इस इलाके में ड्रोन से पानी का छिड़काव करने का प्रयोग प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया गया है।

कॉन्सेप्ट फोटो (पिक्साबे)
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए एक नई पहल की है। शुक्रवार 8 नवंबर को, दिल्ली के आनंद विहार इलाके में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ड्रोन से पानी का छिड़काव किया गया। यह परीक्षण दिल्ली सरकार की प्रदूषण नियंत्रण योजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है।
बता दें, आनंद विहार शहर के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक है, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अक्सर ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया जाता है। इस इलाके में ड्रोन से पानी का छिड़काव करने का प्रयोग प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए किया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यदि इसका परीक्षण सफल रहता है, तो इसे अन्य अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है।
गोपल राय ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में 200 से अधिक ‘एंटी-स्मॉग गन’ तैनात हैं, जो हवा में मौजूद धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर ड्रोन से किए गए परीक्षण के अच्छे परिणाम मिले तो दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और अधिक ड्रोन खरीदने पर विचार कर सकती है। इन ड्रोन में 15 लीटर तक पानी की क्षमता है और ये खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों और दुर्गम स्थानों पर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
अगर PUC नहीं तो भूल जाओ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली सरकार का सख्त आदेश; CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
‘मोदी और रेखा गुप्ता को योगी ने किया एक्सपोज’, यूपी CM के बयान पर मचा बवाल! संजय सिंह ने उठाए सवाल
दिल्ली में दम घुटता है! सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….
यह भी पढ़ें – दिल्ली में धूल प्रदूषण पर काबू पाने के लिए शुरू होगा ‘मिस्ट स्प्रे ड्रोन’ का इस्तेमाल, जानिए कैसे करेगा यह काम
यह प्रयोग दिल्ली सरकार के शीतकालीन कार्य योजना का हिस्सा है, जो 25 सितंबर को पेश की गई थी। योजना का उद्देश्य शीतकालीन प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिए 21 प्रमुख कदम उठाना है। इसके तहत दिल्ली के 13 सबसे प्रदूषित स्थानों के लिए विशेष कार्य योजनाएं बनाई गई हैं, जिनमें प्रदूषण के स्रोतों पर निगरानी और नियंत्रण की व्यवस्था है।
राय ने बताया कि इन क्षेत्रों में 80 गतिशील और 68 स्थिर एंटी-स्मॉग गन तैनात की गई हैं, और दिल्ली नगर निगम (MCD) को भी निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें – अक्टूबर महीने में दिल्ली बना भारत का सबसे प्रदूषित शहर, CREA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Drones spray water to control pollution in delhi trial conducted in anand vihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आषाढ़ी वारी 2026: पंढरपुर के लिए रवाना हुई गोपालकृष्ण गोसेवा केंद्र की चिकित्सा सेवा टीम
Jul 10, 2026 | 02:33 PMकरूर भगदड़ मामले में CM विजय को राहत, पीड़ित परिवारों को बांटेंगे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
Jul 10, 2026 | 02:33 PMनागपुर रेलवे पुलिस ने नष्ट किया 308 किलो जब्त गांजा; कोर्ट की अनुमति के बाद बूटीबोरी MIDC में कार्रवाई
Jul 10, 2026 | 02:32 PMHelmet Rules: हेलमेट पहनने के बाद भी कट सकता है चालान, जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के जरूरी नियम
Jul 10, 2026 | 02:32 PMपाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
Jul 10, 2026 | 02:32 PMChandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Jul 10, 2026 | 02:31 PMकक्षा 9 की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नासिक के एक आश्रम का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप
Jul 10, 2026 | 02:31 PMवीडियो गैलरी

चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM














