डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड कर्नल और उनकी पत्नी से 15.50 लाख की ठगी, 4 आरोपी गिरफ्तार

Retired Colonel Fraud: मुनिरका के रिटायर्ड कर्नल से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 15.50 लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश। साइबर पुलिस ने पंजाब और राजस्थान से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
digital arrest scam retired colonel fraud 15 lakh delhi cyber crime arrests
सांकेतिक फोटो सोर्स- AI
Updated on

Retired Colonel Digital Arrest Fraud Case: दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले के साइबर पुलिस स्टेशन ने 'डिजिटल अरेस्ट' स्कैम करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर-फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में पंजाब और राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

रिटायर्ड कर्नल को बनाया निशाना

यह कार्रवाई नई दिल्ली के मुनिरका एन्क्लेव में रहने वाले भारतीय सेना के एक रिटायर्ड कर्नल की शिकायत पर की गई। उनसे पुलिस और सरकारी अधिकारी बनकर ठगों ने 15.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।

कंबोडिया और दुबई से जुड़े तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी साइबर-फ्रॉड सिंडिकेट के लिए 'म्यूल' और करंट बैंक अकाउंट का इंतजाम और सप्लाई करते थे, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराध से मिली रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था। जांच में इस नेटवर्क के कंबोडिया और यूएई (दुबई सहित) में मौजूद साइबर-फ्रॉड ऑपरेटरों से भी संबंध होने का पता चला है।

digital arrest scam retired colonel fraud 15 lakh delhi cyber crime arrests
Belonging: A Journey of Love पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, बोले- मां सोनिया की कहानी लाखों लोगों तक पहुंचेगी

17 शिकायतों से जुड़ा बैंक अकाउंट

पुलिस ने बताया कि इस मामले में इस्तेमाल किए गए बैंक अकाउंट का संबंध कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज 17 शिकायतों से था। इन शिकायतों में कई करोड़ रुपये के फर्जी ट्रांजैक्शन शामिल हैं।

पीड़ित को 15 अप्रैल को एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने झूठा दावा किया कि महाराष्ट्र पुलिस के आदेश पर उनका टेलीफ़ोन कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें एक दूसरे नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा गया।

मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का झूठा आरोप

दूसरी तरफ, पुलिस अधिकारी बनकर बात कर रहे एक ठग ने रिटायर्ड कर्नल को बताया कि मुंबई में एक अवैध बैंक अकाउंट खोलने के लिए उनकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया गया है। कॉलर ने यह भी दावा किया कि यह अकाउंट मनी लॉन्ड्रिंग, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और टेररिस्ट फाइनेंसिंग से जुड़ा था।

digital arrest scam retired colonel fraud 15 lakh delhi cyber crime arrests
लद्दाख में जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट की एक बेंच बनेगी, अमित शाह ने किया ऐलान

ED और कोर्ट के फर्जी दस्तावेज दिखाए

आरोपों को सच साबित करने के लिए, ठगों ने पीड़ित को कई फर्जी दस्तावेज भेजे। इनमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) का फर्जी अरेस्ट वारंट, कथित कोर्ट पेपर, अग्रिम जमानत का दस्तावेज और बॉम्बे हाई कोर्ट व रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी किए गए बताए जाने वाले फ़र्ज़ी कम्युनिकेशन शामिल थे।

मानसिक दबाव बनाकर वसूली रकम

इसके बाद पीड़ित और उनकी पत्नी को 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा गया। ठगों ने उन पर लगातार मानसिक दबाव बनाए रखा और उनकी बातचीत पर नजर रखी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित से उनकी संपत्ति की जानकारी ली गई और फिर ठगों द्वारा बताए गए कथित आरबीआई निर्देशों के आधार पर उनसे 15.50 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए गए। शिकायत के बाद, दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज की गई। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

Navbharat Live
navbharatlive.com