दिल्ली अग्निकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी... होटल का केशव नेगी कुक गिरफ्तार, पूछताछ में खुलेंगें राज!

Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर के अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने एक AUR आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी कि पहचान कुक केशव नेगी के रूप में हुई है।
Major breakthrough for police in Delhi fire tragedy... Hotel cook Keshav Negi arrested; interrogation set to reveal secrets!
केशव नेगी दिल्ली फायर केस (सोर्स सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर के अग्निकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने होटल के कुक को गिरफ्तार किया है। कुक के अलावा पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को भी अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शनिवार को गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान कुक केशव नेगी के रूप में हुई है। जो दिल्ली के दिलशाद गार्डन का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आग के लगने में कुक की लापरवाही थी। जांच के दौरान अधिकारियों को कथित तौर पर सुरक्षा नियमों के कई उल्लंघन और इमारत के फायर सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर में भी गंभीर कमियां मिली थीं।

लवकेश बजाज के अलावा अन्य आरोपी

इस मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज के अलावा अन्य आरोपी स्वीटी सरकार और पुष्पो सरकर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने होटल के मालिक लवकेश बजाज से 4 दिन की न्यायिक हिरासत लिया है। बता दें कि इस घटना में 12 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। इन 21 लोगों में से 9 भारतीय थे। घटना में मरने वालों में बांग्लादेश, लाइबेरिया, नाइजीरिया और मोजाम्बिक के रहने वाले नागरिक शामिल थे।

वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों में सुधार के संकेत

होटल की इमारत से 47 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। साकेत में स्थित मैक्स हॉस्पिटल के बयान के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के इस अस्पताल में कुल 15 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इनमें 13 विदेशी है। वेंटिलेटर पर मौजूद सभी मरीज स्थिर है और उनमें अब सुधार के संकेत नजर आ रहे है।

गर्मी और धुएं के कारण काफी नकसान

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, आग की लपटों ने इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और ऊपर की 5 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे गर्मी और धुएं के कारण काफी नुकसान हुआ। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जांच टीम को घटना के दौरान किसी भी एलपीजी सिलेंडर में धमाका होने का कोई सबूत नहीं मिला।

इंटरनल वायरिंग में शॉर्ट सर्किट

सूत्रों ने दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि आग इतनी तब फैलती है, जब इंटरनल वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ हो। सूत्रों के अनुसार, होटल के बेसमेंट और टॉप फ्लोर पर 2 किचन बने हुए थे। दोनों किचन के अंदर एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। इन सिलेंडरों में कोई ब्लास्ट नहीं हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com