-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Traffic Alert Kanwar Yatra Police Advisory Route Diversions
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी
- Written By: अनन्या तिवारी
Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई मुख्य मार्गों पर भारी जाम की संभावना है। यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक रूट और दिशानिर्देश जरूर जांचें।

कांवड़ यात्रा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Delhi Police Kanwar Yatra Fraffic Advisory: सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली में ‘बम-बम भोले’ की गूंज सुनाई देने लगी है। कांवड़ यात्रा 2026 के आगाज के साथ ही लाखों शिवभक्तों (कांवड़ियों) के दिल्ली से गुजरने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि आम जनता को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। यदि आप आज ऑफिस, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट के लिए निकल रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है क्योंकि आपको भारी जाम और रास्तों के डायवर्जन का सामना करना पड़ सकता है।
इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा भारी दबाव
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कांवड़ियों की भारी आवाजाही और सड़कों के किनारे बने अस्थाई कांवड़ शिविरों की वजह से शहर के कई मुख्य मार्ग प्रभावित रहेंगे। विशेष रूप से नजफगढ़ फिरनी रोड, रोहतक रोड, पंखा रोड, देव प्रकाश शास्त्री मार्ग, नांगलोई-नजफगढ़ रोड और आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक की गति काफी धीमी रह सकती है और यहां लंबे जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने आम वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे इन रास्तों के बजाय वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें।
कांवड़ियों के लिए तय किए गए विशेष रूट
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने पैदल कांवड़ियों के लिए कुछ खास रूट निर्धारित किए हैं:
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
मंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
SOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
अरे राहुल, मेरी बात सुनो, क्यों चिल्ला रहे हो? एंटी पेपर लीक बिल पर बहस के दौरान भड़के श्रीकांत शिंदे
- रोहतक रोड रूट: जखीरा से शुरू होकर मादीपुर, पीरागढ़ी चौक, नांगलोई चौक, मुंडका होते हुए टिकरी बॉर्डर तक।
- नजफगढ़ रोड रूट: जखीरा, उत्तम नगर, नजफगढ़ फिरनी रोड से झरोदा बॉर्डर तक।
- आउटर रिंग रोड रूट: मधुबन चौक, पीरागढ़ी चौक, केशोपुर मंडी से जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर तक।
- देव प्रकाश शास्त्री मार्ग: रत्तनपुरी चौक से लोहा मंडी तक का मार्ग।
रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जाने वाले यात्री रखें ध्यान
अगर आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, तो पुलिस ने विशेष हिदायत दी है कि भीड़भाड़ से बचने के लिए अजमेरी गेट की बजाय पहाड़गंज वाले रास्ते का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, यात्रियों से अपील की गई है कि वे जितना संभव हो पब्लिक ट्रांसपोर्ट (जैसे मेट्रो) का उपयोग करें और अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें।
यह भी पढ़ें असम में बाढ़ से मौत का आंकड़ा बढ़कर 78, अमित शाह ने CM सरमा से की बात; प्रभावित परिवारों को ₹15,000 का ऐलान
सुरक्षा और सावधानी के निर्देश
पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़क किनारे वाहन कतई खड़े न करें, क्योंकि इससे जाम और गंभीर हो सकता है। साथ ही, किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान सुगम यात्रा के लिए समय से पहले घर से निकलना और ट्रैफिक अपडेट्स पर नजर रखना ही समझदारी होगी।
Delhi traffic alert kanwar yatra police advisory route diversions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देख लें पुलिस की एडवाइजरी
Jul 30, 2026 | 11:09 AMमुंबई-नासिक हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भिवंडी में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, 8 घायल, 4 की हालत गंभीर
Jul 30, 2026 | 11:06 AMमहाराष्ट्र सरकार सख्त: बिना अनुमति अनुपस्थित कर्मचारियों को पहले चेतावनी, फिर निलंबन
Jul 30, 2026 | 11:04 AMगाजा में इजरायली एयरस्ट्राइक, मलबे में तब्दील हुई अल-मुत्ताकीन मस्जिद; हमास के हथियार डिपो होने का दावा
Jul 30, 2026 | 10:57 AMभूमि अधिग्रहण मुआवजे की अनदेखी! PWD दफ्तर पहुंची बेलिफ और वकीलों की टीम, यवतमाल कोर्ट का बड़ा एक्शन
Jul 30, 2026 | 10:57 AMसोने की चमचमाती बिस्कुट, 21 करोड़ से ज्यादा का कैश, बंगाल में सरकारी बस ड्राइवर ही निकला धन कुबेर, CM भी दंग!
Jul 30, 2026 | 10:52 AMअसम में बाढ़ से मौत का आंकड़ा बढ़कर 78, अमित शाह ने CM सरमा से की बात; प्रभावित परिवारों को ₹15,000 का ऐलान
Jul 30, 2026 | 10:49 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PM
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM













