दिल्ली सरकार बनाएगी अपनी SDRF, NDRF की तर्ज पर बनेगी फोर्स, सत्य निकेतन हादसे के बाद बड़ा फैसला

Delhi SDRF: दिल्ली सरकार आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक सशक्त और आधुनिक स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स SDERF के गठन की तैयारी कर रही है।
Delhi
Delhi Delhi
Published on
Updated on

Delhi Government Disaster Preparedness: देश की राजधानी दिल्ली में आपदा के दौरान राहत और बचाव अभियानों को और तेज करने के लिए दिल्ली सरकार अपनी State Disaster Response Force (SDRF) तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। हालिया उच्चस्तरीय बैठकों में इस प्रस्ताव को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई है। सरकार का उद्देश्य ऐसी प्रशिक्षित और विशेषज्ञ रेस्क्यू फोर्स तैयार करना है, जो भूकंप, बाढ़, इमारत गिरने, आग, शहरी हादसों और अन्य प्राकृतिक या मानवजनित आपदाओं के दौरान मौके पर तेजी से पहुंचकर राहत-बचाव का काम को तुरंत संभाल सके।

विशेष प्रशिक्षण पर ज्यादा रहेगा जोर

SDRF के कर्मियों को सामान्य राहत कार्यों के साथ-साथ Collapsed Structure Search and Rescue (CSSR), बाढ़ बचाव, प्राथमिक चिकित्सा, आग से निपटने, रस्सी आधारित रेस्क्यू, खोज एवं बचाव तकनीक और आपदा स्थल पर कम्युनिकेशन जैसी क्षमताओं में प्रशिक्षित किए जाने की जरूरत होगी।

दिल्ली के अलिपुर में बन सकता है SDRF का मुख्यालय

प्रस्तावित फोर्स के लिए राजधानी में स्थायी बुनियादी ढांचा तैयार करने की दिशा में भी काम चल रहा है। अलिपुर में करीब 19 एकड़ जमीन पर SDRF का मुख्यालय विकसित करने का प्रस्ताव लगभग अंतिम चरण में है। इसी परिसर में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स के लिए प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने की योजना की भी जानकारी सामने आई है।

क्यों जरूरी है दिल्ली की अपनी SDRF टीम?

राजधानी दिल्ली देश की सबसे घनी आबादी वाले महानगरों में शामिल है और यहां आपदा का जोखिम कई स्तरों पर मौजूद है। राजधानी दिल्ली भूकंप, शहरी बाढ़, इमारत गिरने, आग, औद्योगिक हादसों और अन्य शहरी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील है।

इससे NDRF की भूमिका खत्म नहीं होगी

दिल्ली की SDRF बनने का मतलब यह नहीं है कि NDRF की भूमिका खत्म हो जाएगी। बल्कि दोनों के बीच बेहतर तालमेल और जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा हो सकेगा।

दिल्ली लंबे समय से उन राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में रही है जहां अपनी समर्पित SDRF नहीं थी और गंभीर आपदा की स्थिति में NDRF समेत केंद्रीय एजेंसियों पर ही निर्भरता रहती थी। मार्च 2025 की DDMA बैठक में भी यह बात सामने आई थी कि दिल्ली में अपनी SDRF और आधुनिक कमांड-एंड-कंट्रोल व्यवस्था को मजबूत करने की बेहद जरूरत है।

Delhi
दिल्ली सरकार खुद बनाएगी PG, सत्य निकेतन हादसे के बाद LG ने DDA से मांगी जमीन; जानिए क्या है पूरा प्लान

चार बटालियन की योजना, चरणबद्ध तरीके से होगी तैनाती मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की प्रस्तावित SDRF में चार बटालियन बनाने की योजना है। प्रत्येक बटालियन में करीब 140 से 210 कर्मियों की क्षमता रखने का प्रस्ताव बताया गया है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने फोर्स के बुनियादी ऑपरेशनल ढांचे से जुड़ी सिफारिशें तैयार कर गृह विभाग को भेजी हैं। इसके बाद कैबिनेट नोट तैयार करने और संबंधित विभागों से सुझाव लेने की प्रक्रिया आगे बढ़नी है।

फायर सर्विस और सिविल डिफेंस को भी इसमें जोड़ा जाएगा

प्रस्तावित SDRF के लिए दिल्ली में पहले से मौजूद आपदा प्रबंधन संसाधनों और प्रशिक्षित मानवबल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें राजधानी दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों और सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की विशेषज्ञता महत्वपूर्ण होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com