AQI 400 पार…सड़क पर रेंग रहीं गाड़ियां, दिल्ली पर प्रदूषण और कोहरे की दोहरी मार
Today AQI Updates: दिल्ली में शनिवार तड़के घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। विजिबिलिटी बेहद कम होने से सड़कों और हवाई यातायात पर असर पड़ा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली प्रदूषण (Image- Social Media)
Delhi Air Pollution: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह घने कोहरे ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, जिससे सड़क पर वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात पर पड़ा, हालांकि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन पूरी तरह से बंद नहीं किया गया।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने बताया कि सुबह से ही लो-विजिबिलिटी प्रोसीजर (LVP) लागू कर दिए गए हैं। एयरपोर्ट ऑपरेटर ने सुबह 6:10 बजे एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को संभावित देरी के बारे में चेतावनी दी और उन्हें एयरलाइन से उड़ान की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दिनभर घना कोहरा छाया रहने और मौसम की स्थिति खराब बने रहने की संभावना है। सड़कों पर कई जगहों से विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण वाहन चालक अपनी गाड़ियों को धीमी गति से चला रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
Monsoon Update: दिल्ली-UP समेत MP में बदला मौसम का मिजाज, एयरपोर्ट पर मची खलबली; कई फ्लाइट्स लेट
दिल्ली-NCR में भारी बारिश… तूफानी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, दिन में ही हो गई रात!
मौसम का महा-अलर्ट: अगले कुछ घंटों में 17 राज्यों में बरपेगा कुदरत का कहर, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
दिल्ली में आज का AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे दिल्ली की हवा को बेहद खराब से खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण ITO इलाके में AQI 429 रिकॉर्ड किया गया, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा, विवेक विहार (425), आनंद विहार (423), जहांगीरपुरी (420), नेहरू नगर (418) और वजीरपुर (417) जैसे इलाकों में भी प्रदूषण स्तर चिंताजनक बने हुए हैं।
अधिकांश क्षेत्रों में AQI 400 के आसपास या उससे ऊपर रहा, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने लोगों को बाहर निकलने से बचने और जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।
फ्लाइट्स में लगातार हो रही देरी
इसके पहले शुक्रवार को भी कोहरे के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रही थीं। अधिकारियों के मुताबिक, एक ही दिन में 177 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 500 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं। फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, दिनभर करीब 500 फ्लाइट्स देरी से रहीं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि CAT-III कंडीशन के तहत उड़ानों का संचालन किया गया, जो बेहद कम विजिबिलिटी में लैंडिंग की अनुमति देता है, लेकिन इसके बावजूद देरी को टाला नहीं जा सका।
केंद्र सरकार की एडवाइजरी
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार रात एक स्पेशल एडवाइजरी जारी की। मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया कि वे यात्रियों को समय पर सही जानकारी दें, लंबी देरी की स्थिति में भोजन और रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराएं, रद्द उड़ानों पर रीबुकिंग या रिफंड सुनिश्चित करें और समय पर चेक-इन करने के बावजूद यात्रियों को बोर्डिंग से वंचित न किया जाए।
यह भी पढ़ें- यूपी, पंजाब समेत 7 राज्यों में आज और कल बारिश की संभावना, पढ़ें पूरी वेदर रिपोर्ट
कई राज्यों में उड़ानें प्रभावित
एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने भी नई एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया ने बताया कि दिल्ली के अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, लखनऊ, वाराणसी और पटना जैसे हवाई अड्डों पर भी कोहरे का असर पड़ सकता है। वहीं, इंडिगो ने यात्रियों से यात्रा से पहले उड़ान की स्थिति जांचने की अपील की है।
