इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी कंटेंट धरल्ले से प्रसारित! दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

Delhi Police Register FIR In CSEAM: दिल्ली पुलिस ने NHRC के सदस्य के निर्देश के बाद मेटा मंच पर बच्चों के यौन शोषण से सामाग्री प्रसारित होने पर केस दर्ज किया है।
DELHI POLICE OFFICE
दिल्ली पुलिस बैरिकेडसोर्स- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मेटा प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों के यौन शोषण कंटेंट को लेकर एक्शन

  • दिल्ली पुलिस ने आरोपों पर एक एफआईआर दर्ज की है

  • पुलिस को 10 लिंक के बारे में शिकायतें मिली है

CSEAM On Meta Platform: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने मेटा प्लेटफॉर्म्स के जरिए बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री फैलाए जाने के आरोपों पर एक FIR दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें लगभग 10 लिंक के बारे में एक शिकायत मिली थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को आईटी एक्ट की धारा 67 और 67B के तहत FIR दर्ज की।

पुलिस ने इन आरोपों की पुष्टि करने और बताए गए लिंक की जांच करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी 'X' पर एक पोस्ट के जरिए इस FIR के दर्ज होने की पुष्टि की है।

यौन शोषण कंटेंट को लेकर शिकायत

प्रियांक कानूनगो ने लिखा कि हमारे निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, दिल्ली पुलिस ने मेटा द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म पर 'बाल यौन शोषण और दुर्व्यवहार सामग्री' की उपलब्धता के संबंध में एक FIR दर्ज की है। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) मेटा प्लेटफॉर्म पर कथित CSEAM विज्ञापनों की जांच कर रहा है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले 16 सितंबर को, NCPCR ने इस जांच के सिलसिले में मेटा इंडिया के प्रबंध निदेशक और प्रमुख को फिर से तलब किया था, और उसी दिन सुनवाई भी तय की गई थी। आयोग ने 3 जुलाई को मेटा को एक नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

DELHI POLICE OFFICE
भारत में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर जीरो टॉलरेंस, मेटा ने अनुचित कंटेंट की रिपोर्टिंग पर सहमति जताई

मेटा ने नीति में बदलाव लाया

एक हफ्ते बाद मेटा ने अपना जवाब दिया, जिसके बाद NCPCR ने तथ्यों का पता लगाने के लिए औपचारिक जांच शुरू करने का फैसला किया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में आयोग द्वारा लगातार की गई कार्रवाई के कारण मेटा ने बाल यौन शोषण के मामलों की रिपोर्टिंग से जुड़ी अपनी नीति में बदलाव किया है।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद मेटा ने ऐसे मामलों की रिपोर्ट 'इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर' को देना शुरू कर दिया है। इससे पहले, मेटा के एक प्रवक्ता ने ऑनलाइन बाल शोषण और इससे जुड़े अपराधों से निपटने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता दोहराई।

DELHI POLICE OFFICE
दिल्ली पुलिस की टिप्पणी के खिलाफ ग्वालियर में वकीलों का प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

बाल सुरक्षा को लेकर सरकार की सख्ती

मेटा के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और हम सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन अपराधों को अंजाम देने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाए। प्रवक्ता ने आगे कहा कि इस नुकसान से निपटने के अपने प्रयासों को और मजबूत करने के लिए, मेटा अब बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों की रिपोर्ट सीधे 'इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर' द्वारा संचालित साइबर क्राइम पोर्टल पर करेगा।

मेटा कई प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म चलाता है, जिनमें व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम शामिल हैं।