- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Jabalpur »
- Priyank Kanoongo Review Meeting Outraged Over Exploitation Of Sanitation Workers
15 हजार की जगह सिर्फ 8500 रुपये वेतन, सफाई कर्मचारियों के शोषण पर भड़के प्रियंक कानूनगो; दिए FIR के निर्देश
- Reported By: पवन पटेल | Edited By: सजल रघुवंशी
Priyank Kanoongo Meeting: NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मानव अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा को लेकर बैठक ली। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रियंक कानूनगो मीटिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
Priyank Kanoongo NHRC Review Meeting Jabalpur: राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मानव अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा को लेकर बैठक ली। बैठक में नगर निगम, श्रम विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौजूद रहकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने आयोग के समक्ष शिकायत रखते हुए बताया कि नगर निगम के ठेकेदार उन्हें न्यूनतम वेतन से भी कम भुगतान कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
‘मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’
प्रियंक कानूनगो ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम और श्रम विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुसूचित जाति के मजदूरों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में रेलवे से जुड़े एक ठेका कर्मचारी ने भी शिकायत दर्ज कराई कि उसे तय 15 हजार रुपये वेतन के स्थान पर केवल साढ़े आठ हजार रुपये दिए जा रहे थे। इस पर आयोग ने संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जांच करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात: बिजनेस पार्टनर महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुदकुशी की
भोपाल से पकड़े गए जिहादी के बाद…अब धार से पकड़ा गया एक और संदिग्ध; सामने आए चौकाने वाले इनपुट
सागर में ऑपरेशन थिएटर में निकला 5 फीट लंबा सांप, अस्पताल में मची अफरा-तफरी; काफी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
शाजापुर के पोस्ट मैट्रिक हॉस्टल में खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, महिला रसोइया घायल; CCTV में कैद हुई घटना
परियत नदी और डेयररी क्षेत्र का किया निरीक्षण
बैठक के बाद प्रियंक कानूनगो ने परियट नदी और उससे लगे डेयरी क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई बार सूचना देने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जो गंभीर और खतरनाक लापरवाही को दर्शाता है। कानूनगो ने कहा कि परियट डेयरी इंडस्ट्री को लेकर बोर्ड की असंवेदनशीलता साफ दिखाई देती है।
परियत डेयरी इंडस्ट्री से मिलता है 16 हजार मजदूरों को रोजगार
प्रियंक कानूनगो ने बताया कि परियट डेयरी इंडस्ट्री से लगभग 16 हजार मजदूरों को रोजगार मिलता है और यहां प्रतिदिन 600 से 700 टन गोबर निकलता है। उनका कहना था कि बिना किसी भारी केमिकल प्रक्रिया के इसका उचित निष्पादन किया जा सकता है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस दिशा में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड की लापरवाही लोगों की आजीविका के साथ खिलवाड़ करने जैसी है।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ 5 दिन की CBI रिमांड पर, आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी एजेंसी
सतीश सनपाल पर बनी बेव सीरीज को लेकर जताई आपत्ति
इस दौरान प्रियंक कानूनगो ने भगोड़े क्रिकेट सटोरिये सतीश सनपाल पर आधारित नेटफ्लिक्स पर रिलीज वेब सीरीज को लेकर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अपराधियों के महिमामंडन से समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे गलत संदेश जाता है। आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए नेटफ्लिक्स को नोटिस जारी करने की बात कही है।
Priyank kanoongo review meeting outraged over exploitation of sanitation workers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Video Call Scam: वीडियो कॉल पर मुस्कुराना पड़ सकता है भारी, अकाउंट हो जाएगा खाली
Jun 16, 2026 | 01:59 PMJio-Airtel में छिड़ी नई जंग, 5G स्पेक्ट्रम पर बढ़ा विवाद, बदल सकता है भारत का इंटरनेट भविष्य
Jun 16, 2026 | 01:58 PMमुंबई की 575 किमी सड़कें हुईं कंक्रीट, बारिश के बाद अक्टूबर में फिर शुरू होगा काम
Jun 16, 2026 | 01:54 PMपुणे एयरपोर्ट पर नया नियम लागू, 15 मिनट से अधिक रुकने वाले वाहनों पर 500 रुपये जुर्माना
Jun 16, 2026 | 01:48 PMट्विशा शर्मा केस: CBI ने कोर्ट से की समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग
Jun 16, 2026 | 01:45 PMभारत में तो सिर्फ टेलीग्राम बंद, पर इन देशों में ब्लैकआउट हो जाता है पूरा इंटरनेट; जानें कैसे लगता है यह पहरा
Jun 16, 2026 | 01:43 PMमुंबई की तटीय सुरक्षा को मिली नई ताकत, सागर रक्षक दल में 1246 नए स्वयंसेवक शामिल
Jun 16, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














