Delhi News: दिल्ली में धार्मिक स्थलों पर तय मानकों पर ही बजेगा लाउडस्पीकर, नियम तोड़ा तो…
दिल्ली में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर नए नियम जारी किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर नए नियम तय किए हैं। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना भी रखा गया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
दिल्ली में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर नया नियम
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में अब धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर बजने वाले तेज आवाज और कानफाड़ू लाउडस्पीकर को लेकर सख्ती कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने निर्देश जारी किया है कि सभी धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अब तय मानकों के अनुसार ही लाउडस्पीकर बजाए जाएंगे। तेज लाउडस्पीकर के कारण आसपास के लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और मानक भी निर्धारित किए गए हैं।
अब दिल्ली में धार्मिक स्थलों पर कानफाड़ू लाउडस्पीकर नहीं बजा करेंगे। यहां तक कि लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी पुलिस की परमीशन लेनी पड़ेगी। पुलिस ने यह भी निर्देश दिया है कि किसी टेंट हाउस से लाउड स्पीकर लेने के लिए पुलिस की परमीशन जरूरी होगी। साथ ही टेंट हाउस वालों को भी निर्देश दिया है कि टेंट, लाउडस्पीकर और जेनरेटर पुलिस की लिखित अनुमति पत्र के बिना किसी भी प्रयोगकर्ता को न दिए जाएंं।
पुलिस ने जारी एडवाइजरी में तय किए मानक
दिल्ली पुलिस ने जारी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज का लेवल निर्धारित मानक के अनुसार ही होना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि स्तर अधिकतम 10 db (A) से अधिक नहीं होना चाहिए। घरों में बजने वाले निजी साउंड बॉक्स अधिकतम 5 dB(A) से अधिक नहीं होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल एरिया में अलग नियम
इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक 75 db और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 70 db की आवाज तक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति है। रेजिडेंशियल एरिया में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक 55DB और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 45DB के लेवल तक सीमा तय की गई है। जबकि साइलेंस जोन में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक 50DB आवाज की इजाजत और रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक 40DB लेवल तक लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति है।
नियम तोड़े तो लगेगा भारी जुर्माना
पुलिस ने ये भी स्पष्ट किया है कि नियमों को तोड़ा गया तो उपकरण जब्त करने के साथ भारी जुर्माना भी ठोंका जाएगा। लाउडस्पीकर के अनुचित प्रयोग पर 10 हजार रुपये जुर्माना और उपकरण जब्त कर लिया जाएगा। जबकि डीजे सेट पर उसकी क्षमता के अनुसार जुर्माना लगेगा। इसमें 1000 KVA से अधिक पर 1,00,000 रुपये, 62.5 – 1000 KVA पर 25,000 और 62.5 KVA तक 10 हजार रुपये का जुर्माना चार्ज किया जाएगा।
