- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Police Arrested Provided Sim Card Pakistani Intelligence Agencies
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पाक खुफिया एजेंसियों को सिम कार्ड मुहैया कराने वाले को किया गिरफ्तार
- Written By: संजय बिष्ट
दिल्ली पुलिस ने जासूसी गिरोह मामले में जारी जांच के संबंध में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों (पीआईओ) से बताया जा रहा है।

प्रतिकात्मक फोटो
दिल्ली पुलिस ने जासूसी गिरोह मामले में जारी जांच के संबंध में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों (पीआईओ) से बताया जा रहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हसीन (42) के रूप में हुई है, जो जासूसी गतिविधियों के लिए पीआईओ को भारतीय मोबाइल सिम कार्ड की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार कासिम का बड़ा भाई है।
अधिकारी ने बताया ‘‘जांच के तहत हसीन को राजस्थान के डीग जिले के नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि हसीन करीब 15 साल पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान गया था और कथित तौर पर पिछले चार से पांच साल से पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के अधिकारियों के संपर्क में था।
अधिकारी ने बताया कि अगस्त 2024 में हसीन ने अपने नाम से पंजीकृत एक सिम कार्ड अपने भाई कासिम के ज़रिए पाकिस्तान भेजा था और बाद में पता चला कि उस सिम कार्ड का इस्तेमाल एक पाकिस्तानी खुफिया ‘एजेंट’ कर रहा था। पुलिस ने बताया कि हसीन ने न सिर्फ सिम कार्ड पहुंचाने में मदद की, बल्कि पाकिस्तान में व्हाट्सएप खातों को सक्रिय करने में सहायता करने के लिए ओटीपी भी प्रदान किया। यह भी आरोप लगाया गया है कि हसीन ने पाकिस्तान को संवेदनशील भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की तस्वीरें भेजीं और बदले में रुपये प्राप्त किए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
दिल्ली-NCR में इमरजेंसी अलर्ट! मौसम विभाग ने दी भीषण बारिश-तूफान की चेतावनी, अचानक मोबाइल पर बजने लगा सायरन
पुलिस के दावे के अनुसार, जांच में खुलासा हुआ है कि हसीन ने आईएसआई के गुर्गों की सहायता से अपने भाई कासिम समेत अपनी बहन और बहनोई को अगस्त 2024 की यात्रा के लिए पाकिस्तानी वीजा हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया और पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्र ने बताया कि कासिम से पूछताछ के दौरान हसीन का नाम सामने आया था।
कासिम ने खुलासा किया कि जब वह पाकिस्तान गया तो वहां के आकाओं ने उसे बताया था कि उसका भाई पहले से ही उनके लिए काम कर रहा है और उसे भी उनके लिए काम करना होगा। इस खुलासे के बाद जांचकर्ताओं ने हसीन को लेकर भी जांच की।
एजेंसी इनपुट के साथ
Delhi police arrested provided sim card pakistani intelligence agencies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM












