सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Guru Randhawa Gym Attack: दिल्ली में बड़ी वारदात सामने आई। पश्चिम विहार में सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली।
- Written By: प्रिया जैस
लॉरेंस बिश्नोई गैंग और गुरु रंधावा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Guru Randhawa Delhi Paschim Vihar Firing: दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलीबारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
दरअसल, आज सुबह दिल्ली पुलिस ने बताया कि आज दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक जिम में गोलीबारी की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि जिम के मालिक मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा है। दिल्ली पुलिस गोलीबारी से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने की कोशिशें की जा रही हैं।
बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, “जय महाकाल, जय श्री राम, राम राम सभी भाइयों को। जो आज ये (24 एचएस फिटनेस दिल्ली) गुरु रंधावा की जिम पर जो फायरिंग हुई है वो मैंने अनिल पंडित यूएसए और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है।”
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
हरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट (सौजन्य-एक्स)
सलमान खान से करीबी बनी वजह
अनिल पंडित ने पोस्ट में आगे लिखा, “ये सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था इसको हमने पहले भी समझाया था की इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है लेकिन इसको समझ नही आई और जितने भी हमारे दुश्मन है वो किसी भी कोने में छुप जाए जल्दी ही सबसे मुलाकात होगी (वेट एंड वॉच)”
यह भी पढ़ें – 6 नागा नागरिकों के शव मिलते ही मणिपुर में भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; छावनी में बदला इंफाल
साथ ही पोस्ट में आगे बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों के नाम के साथ उसने आगे लिखा, “नोट और जीतने भी ये देशद्रोही है जो देश के खिलाफ साजिश रचते है दुनिया के किसी भी कोने में छुप जाना वही पे ही मारेगे। सलाम सहीदा नु, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंदर गोगी मान ग्रुप, हरि बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई, शुभम लोनकर, हरमन संधू, अंकित सेरसा।”
दिल्ली पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। दिल्ली पुलिस इलाके के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही है। घटना में शामिल लोगों की पहचान करने और गोलीबारी के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
