अंबेडकर जयंती पर दिल्ली-नोएडा में महाजाम का अलर्ट, घर से निकलने से पहले देख लें ये रूट मैप, एडवाइजरी जारी
Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती पर दिल्ली-नोएडा में शोभा यात्रा व जनसभा के कारण भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर मेट्रो के इस्तेमाल और वैकल्पिक मार्गों की सलाह दी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Socail Media)
Ambedkar Jayanti Traffic Advisory: दिल्ली और नोएडा में अंबेडकर जयंती(Ambedkar Jayanti) के मौके पर मंगलवार को बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जनसभाओं, शोभा यात्राओं और अन्य आयोजनों के चलते सुबह से शाम तक भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है।
दिल्ली में इस अवसर पर रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनसभा होगी। इसके बाद यहां से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो अजमेरी गेट, खारी बावली, सदर बाजार, फिल्मिस्तान और डीबी गुप्ता रोड होते हुए अंबेडकर भवन तक जाएगी। इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
इन रास्तों पर लागू रहेगा डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, कुतुब रोड, रानी झांसी मार्ग और डीबी गुप्ता रोड पर डायवर्जन लागू रहेगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली गेट, मिंटो रोड और अजमेरी गेट जैसे एंट्री प्वाइंट्स पर भारी वाहनों की आवाजाही भी रोकी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
शिवराज सिंह चौहान ने 22 राज्यों के कृषि मंत्रियों की ली बैठक, 1 से 30 जून तक देशभर में चलेगा खेत बचाओ अभियान
कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव
बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान
नासिक के मुंबई नाका पर सुरक्षा दीवार से टकराई अनियंत्रित एसटी बस; सभी यात्री सुरक्षित, यातायात रहा प्रभावित
नोएडा में भी दलित प्रेरणा स्थल पर बड़े कार्यक्रम(Ambedkar Jayanti) के कारण कई रूटों पर डायवर्जन लागू रहेगा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा एक्सप्रेस-वे की ओर आने वाले वाहनों को सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जा सकता है। वहीं, भीड़ बढ़ने पर फिल्मसिटी फ्लाईओवर से ट्रैफिक को सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
पार्किंग को लेकर खास इंतजाम
पार्किंग को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं। अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जबकि दिल्ली में वाहनों को केवल माता सुंदरी कॉलेज की निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करने की अनुमति होगी।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि जाम से बचने के लिए मेट्रो सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। साथ ही, निजी वाहन से यात्रा करने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 9971009001 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि किसी भी समस्या में सहायता मिल सके।
यह भी पढे़ं- नोएडा में हिंसक हुए मजदूर आंदोलन पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने 60 लोगों को किया गिरफ्तार; 200 से पूछताछ जारी
कुल मिलाकर, बड़े आयोजनों(Ambedkar Jayanti) के कारण दिल्ली-नोएडा में ट्रैफिक पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
