- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi New Cm Bjp Give Key To Power In Delhi These 3 Names Being Discuss
Delhi New CM: भाजपा किसे देगी दिल्ली के सत्ता की चाबी? इन 3 नामों की खूब हो रही चर्चा
अगर बीजेपी चुनाव जीतती है, तो एक बड़ा सवाल यह है कि पार्टी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी के पास दिल्ली में पिछले 27 साल से सत्ता नहीं है। आखिरी बार, 1998 में बीजेपी की मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज रही थीं।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

डिजाइन फोटो
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के शुरुआती रुझान आ रहे हैं और इस वक्त बीजेपी आगे चल रही है। अगर बीजेपी चुनाव जीतती है, तो एक बड़ा सवाल यह है कि पार्टी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? बीजेपी के पास दिल्ली में पिछले 27 साल से सत्ता नहीं है। आखिरी बार, 1998 में बीजेपी की मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज रही थीं, लेकिन वे केवल 52 दिन ही इस पद पर रह पाईं। आइए जानते हैं उन तीन प्रमुख नेताओं के बारे में जिनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में है।
मनोज तिवारी (बीजेपी के पूर्वांचल चेहरा)
अगर भाजपा दिल्ली में जीत हासिल करती है, तो पार्टी मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बना सकती है। मनोज तिवारी पूर्वांचल के बड़े नेता माने जाते हैं और दिल्ली बीजेपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वे दो बार सांसद रह चुके हैं और दिल्ली में पूर्वांचल वोटों को एकजुट करने में उनकी अहम भूमिका रही है। हाल ही में, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जो भी सीएम बनेगा, वह दिल्ली का समग्र विकास करेगा।
विजेंदर गुप्ता (दिल्ली के धाकड़ नेता)
दिल्ली के रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार और विधायक विजेंदर गुप्ता का नाम भी सीएम के दावेदारों में शामिल है। वे एक मजबूत नेता के रूप में पहचाने जाते हैं और आम आदमी पार्टी के खिलाफ विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा चुके हैं। पार्टी के कैडर और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। अगर बीजेपी जीतती है, तो गुप्ता पर पार्टी भरोसा जता सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
खजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
मेरा भारत, मेरा योगदान के माध्यम से लोगों को संदेश, पीएम मोदी की अपील पर BJP ने शुरू किया ये देशव्यापी अभियान
दिग्विजय सिंह बोले- ‘मैं घोर सनातनी हूं’, बीजेपी विधायक उषा ठाकुर से हुई शालीन बहस
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें…
वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष)
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का भी नाम सीएम पद के लिए लिया जा रहा है। उन्होंने इस चुनाव में कड़ी मेहनत की है और उनका योगदान दिल्ली बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि पार्टी दिल्ली में जीतती है, तो वीरेंद्र सचदेवा का नाम सीएम के चेहरे के रूप में भी सामने आ सकता है। बता दें, खबर लिखे जाने तक मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार, बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 सीटों पर आगे है।
Delhi new cm bjp give key to power in delhi these 3 names being discuss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में ड्रग्स तस्करी, चांदूर रेलवे पुलिस का बड़ा एक्शन! 21.540 किलो गांजा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 08:58 AMपुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
May 18, 2026 | 08:53 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा
May 18, 2026 | 08:43 AMवर्धा में दर्दनाक हादसा: तबेले में बैल के हमले से किसान की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम
May 18, 2026 | 08:40 AMमहंगाई का एक और झटका: पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी महंगी, भोपाल में 3 रुपए तक बढ़े दाम
May 18, 2026 | 08:39 AMआज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
May 18, 2026 | 08:37 AMवर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














