

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने जा रहा है। जिसमें सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जीतना लगभग तय माना जा रहा है। क्योंकि दिल्ली में मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने मेयर पद के लिए राजा इकबाल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए जयभगवान यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।
आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। पार्टी चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए के लिए अपना कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसके चलते दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव एकतरफा हो गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि विधानसभा की तरह बीजेपी नगर निगम चुनाव में भी अपने परचम लहराएगी।पूर्व मेयर और आप पार्षद ने शैली ओबेरॉय गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। ओबेरॉय ने पार्टी के फैसले को दोहराते हुए कहा, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में कई जन-केंद्रित निर्णय लिए गए, लेकिन बीजेपी का एकमात्र उद्देश्य सत्ता हथियाना रहा है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें