…तो बच जाते लोग, दिल्ली अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा, कुक ने बंद कर दिया था गेट, स्टोव फटने से लगी थी आग
Delhi Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है, जहां इलेक्ट्रिक स्टोव फटने के बाद कुक की एक गलती से 21 लोगों की जान चली गई।
- Written By: अक्षय साहू
आग लगने पर कुक ने बंद कर दी थी बिजली (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में हुए होटल अग्निकांड को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिसके मुताबिक आग किसी शॉर्ट सर्किट के कारण नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक स्टोव के अचानक हुए धमाके बाद लगी थी। जिससे समय रहते बुझाया नहीं जा सका और इसमें जलकर 21 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह बात उन्हें होटल के कुक ने अपने बयान में बताई है।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को होटल के कुक केशव नेगी को हिरास्त में लिया था। नेगी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि होटल की रसोई में इलेक्ट्रिक स्टोव अचानक बम की तरह फट गया था। जिसके बाद आग तेजी से पूरे होचल में फैल गई। जिससे वो बुरी तरह घबरा गया और पूरे होटल की बिजली सप्लाई बंद कर दी। पुलिस को शक है कि नेगी का यही फैसला लोगों की मौत का कारण बना।
ऑन करते ही बम की तरह फटा स्टोव
जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में कुक केशव नेगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह वो होटल की रसोई में था। उसने इलेक्ट्रिक स्टोव चालू किया, इसके कुछ ही देर बाद ही उसमें जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भयंकर था कि जैसे कोई बम फटा हो। इसके बाद रसोई में आग लग गई और धुआं फैलने लगा।
सम्बंधित ख़बरें
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन में प्रह्लाद जोशी! पहले दिन अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक, देखें VIDEO
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
नेगी ने दिल्ली पुलिस को बताया कि आग कुछ ही देर में पूरे होटल में फैल गई। जिससे वो बुरी तरह घबरा गया। उसके बाद उसने अफरातफरी के माहौल में होटल की बिजली सप्लाई बंद कर दी और वहां से भाग गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि बिजली सप्लाई बंद होने से होटल का इलेक्ट्रॉनिक डोर लॉक सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया। जिसके चलते लोग समय रहते बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई।
…तो बच जाती लोगों की जान
जांच एजेंसियों के मुताबिक, अगर कुक बिजली सप्लाई बंद नहीं करता, तो शायद लोग समय रहते होटल से बाहर निकल सकते थे। एजेंसियों का मानना है कि बिजली सप्लाई बंद करना एक बड़ी गलती थी। फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां होटल मालिक और हिरासत में लिए गए बाकी आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- बैठक से पहले ही बिखर गया ‘इंडिया’ गठबंधन? DMK के बाद CPM और JMM ने भी कांग्रेस को दिखाई आंख, दे दी धमकी
इस भयानक हादसे में 13 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे ने दिल्ली में मौजूद होटलों की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
