- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Loot 35 Lakh From Cloth Merchant Cctv Video
‘दो लोग आए…फायरिंग की और 35 लाख लूट लिए’, दिल्ली में दिन दहाड़े हुई बड़ी वारदात; देखें- खौफनाक VIDEO
दिल्ली के चांदनी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े दो हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के दफ्तर में घुसकर फायरिंग की और 35 लाख रुपये लूट लिए। जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

दिल्ली में लूट का सीसीटीवी वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली के चांदनी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात हुई। दो हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के दफ्तर में घुसकर फायरिंग की। उन्होंने 35 लाख रुपये लूट लिए। उनका एक साथी नीचे सीढ़ियों पर खड़ा था। इस वारदात ने न सिर्फ इलाके में दहशत फैला दी है, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे लाहौरी गेट थाने में एक पीसीआर कॉल आई। कॉल चांदनी चौक के कटरा नील में डकैती की थी। बताया गया कि कपड़ा व्यापारी विक्की जैन के दफ्तर से तीन लुटेरे 35 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि विक्की जैन के दफ्तर का शीशे का दरवाजा टूटा हुआ था।
दो लोग आए और लूट लिए 35 लाख
विक्की जैन ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2 बजे दो लोग उनके दफ्तर में आए। उन्होंने शीशे के दरवाजे पर फायरिंग की और करीब 35 लाख रुपये लूट लिए। वे अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए, जो नीचे सीढ़ियों पर इंतजार कर रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
बाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
जिसके चक्कर में हुआ था बेटी का तलाक, उसी पूर्व सास को दामाद ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर कांप उठेगी रूह
लाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
धुले डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, तांत्रिक ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को उतारा मौत के घाट
सामने या घटना का CCTV वीडियो
दिल्ली के चांदनी चौक में कपड़ा व्यापारी से 35 लाख की लूट. लुटेरे 20 से 25 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं. इस वीडियो में तीनों लुटेरे दिख रहे हैं 👇 pic.twitter.com/z4Y5cDPwIy — Ranvijay Singh (@ranvijaylive) June 2, 2025
विक्की जैन ने बताया, “दो लोग मेरे ऑफिस में आए और मेरे ऑफिस के शीशे के दरवाजे पर गोली मारकर करीब 35 लाख लूटकर अपने तीसरे साथी के साथ भाग गए, जो सीढ़ियों के नीचे खड़ा था।” पुलिस मामले की जांच कर रही है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं।
पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की मदद से लुटेरों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही लुटेरों को पकड़ लेंगे। इस घटना से चांदनी चौक के व्यापारियों में डर का माहौल है। व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि वे उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे। पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
Delhi loot 35 lakh from cloth merchant cctv video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













