Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

घर में घुसकर की IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका; CCTV फुटेज में हुआ बड़ा खुलासा

Delhi Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी गई। मोबाइल फोन की चार्जिंग केबल से गला घोंटा गया, पुलिस ने मृतका के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका जताई है।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 22, 2026 | 03:22 PM

दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

IRS Officer Daughter Murder Delhi: राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आ रही है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या कर दी गई, युवती के साथ यौन शोषण और उत्पीड़न किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।

युवती का शव घर से बरामद हुआ है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस केस पर पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या फोन की चार्जिंग केबस से गला घोंट कर की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है, मौके पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंची।

युवती का शव घर से बरामद

इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवती का शव घर से ही बरामद हुआ है। वारदात के वक्त युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे। इस मामले में शक घर के एक घरेलू नौकर पर चा रहा है। बता दें कि नौकर को करीब डेढ़ महीने पहले ही नौकरी से निकाला गया था। दिल्ली पुलिस को संदेह है कि वह बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दे सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू! जानें क्या हुई बात

Delhi News: दिल्ली HC के ट्रेनी अधिवक्ता ने की आत्महत्या, 5-स्टार होटल की 15वीं मंजिल से लगाई छलांग

महिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला

शोक में डूबीं आतिशी: पिता प्रोफेसर विजय सिंह का निधन, अंतिम विदाई देने पहुंचे केजरीवाल और सीएम रेखा गुप्ता

Delhi: A 22-year-old daughter of an IRS officer was found murdered at her residence in Amar Colony, South East Delhi. Preliminary information suggests sexual assault. The murder was allegedly committed by strangulation with a mobile charging cable. Suspicion has fallen on a… pic.twitter.com/Oxyx6AYAg0 — IANS (@ians_india) April 22, 2026

चार्जिंग केबल से घोंटा गला

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती का गला फोन की चार्जिंग केबल से घोंटा गया है और मृतक के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि असॉल्ट के बाद युवती का गला घोंटा गया है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती ने इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद अब वह संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही थी। वारदात के वक्त युवती के माता-पिता जिम गए हुए थे और जिस नौकर पर शक जताया जा रहा है वह राजस्थान का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: Bhopal Crime: राजधानी भोपाल में सुरक्षित नहीं महिलाये, महिलाओ से लूट और हमलो ने पुलिस सुरक्षा पर उठाये सवाल

सीसीटीवी फुटेज में क्या मिला?

मीडिया रिपोर्टे्स की मानें तो पता चलता है कि पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें पार्किंग और आस-पास के फुटेज में पूर्व सहायक दिखाई दिया जिस पर शक जताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को उस पर ही शक है। बताया जा रहा है कि पूर्व सहायक घर में खरीदकर आने वाले सामान के दामों में हेराफेरी करता था। परिवार को जब उसकी इस चोरी का पता चला तो उसे काम से हटा दिया गया।

Delhi irs officer daughter assaulted and murder amar colony case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 22, 2026 | 03:22 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • New Delhi Crime

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.