-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi High Court Instruction To Customs Department On Seizing Passengers Jewelry During Air Travel
दिल्ली हाईकोर्ट की नसीहत, कस्टम विभाग बेवजह यात्रियों के पुराने आभूषण जब्त न करे
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
दिल्ली हाईकोर्ट ने कस्टम विभाग को नसीहत दी है कि हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों के पुराने गहनों को जब्त कर उन्हें बेवजह परेशान न किया जाए। हाईकोर्ट में कई शिकायतों के बाद हाईकोर्ट ने दिया निर्देश।

दिल्ली हाईकोर्ट (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को चेकिंग के नाम पर परेशान करने की समस्याओं को लेकर कस्टम विभाग को नसीहत दी है। हाईकोर्ट ने सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों के पहने हुए आभूषणों को लेकर उन्हें बेजह परेशान करना बंद करे। इससे आम यात्रियों को सफर के दौरान काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
कोर्ट ने कहा है कि सीमा शुल्क विभाग ये सुनिश्ति करे कि सफर के समय यात्रियों के पहने जाने वाले आभूषण सहित पुराने और निजी गहनोें को हवाई अड्डों पर अनावश्यक रूप से जब्त नहीं किया जाए और उन्हें प्रताड़ित भी नहीं किया जाए। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और रजनीश कुमार गुप्ता की पीठ ने यह आदेश दिया है।
कस्टम विभाग ने मांगा हाईकोर्ट से समय
न्यायालय की पीठ को सीमा शुल्क विभाग ने सूचित किया कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से हितधारकों के साथ विस्तृत परामर्श किया जा रहा है। हवाई यात्रा के दौरान लगेज नियम में संशोधन के लिए कुछ और समय की आवश्यकता है। इसके बाद हाईकोर्ट की पीठ ने यह निर्देश पारित किया। अदालत ने 30 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई की थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संसद चलो मार्च की NIA जांच से इनकार, कहा- यह अदालत का विषय नहीं
छात्रों पर पुलिस की बर्बरता पर HC सख्त, मोदी सरकार को भेजा नोटिस, CCTV और बॉडी कैम फुटेज नहीं होंगे डिलीट
Delhi HC: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्देश, डॉक्टरों के पैनल के गठन का आदेश
Sonam Wangchuk Medanta: दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, सोनम वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेजें
हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट पर यात्रियों की समस्या पर संज्ञान लिया था
हाईकोर्ट ने सीमा शुल्क विभाग की ओर से भारत आने वाले देश के नागरिकों और विदेशी मूल के पर्यटकों के सामान को जब्त करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए थे। पीठ ने कहा कि चूंकि सीबीआईसी और सीमा शुल्क विभाग अब सामान नियमों में संशोधन करने और इन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए और समय का अनुरोध कर रहे हैं, इसलिए सीमा शुल्क विभाग अपने सभी अधिकारियों को इस स्थिति से अवगत कराए।
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हाईकोर्ट ने 19 मई तक का दिया समय
पीठ ने यह भी कहा कि अगर अगली सुनवाई की तारीख तक सामान नियमों में संशोधन नहीं किया जा सकता है तो 19 मई तक एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) रिकॉर्ड पर रखी जानी चाहिए, जिसका नियमों में संशोधन होने तक सीमा शुल्क विभाग की ओर से पालन किया जाएगा। याचिकाओं में अदालत ने पाया था कि विदेशों से वापस आने वाले यात्रियों, पर्यटकों और भारतीय नागरिकों को रोका जा रहा है और उनके पहने हुए आभूषणों सहित विभिन्न वस्तुओं को जब्त किया जा रहा है।
Delhi high court instruction to customs department on seizing passengers jewelry during air travel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Brazil Election: ट्रंप के दो अफसरों को नहीं मिला वीजा, ब्राजील चुनाव में दखल देने की साजिश हुई नाकाम
Jul 26, 2026 | 07:56 AMभारत की जीत के बीच आई चिंता की खबर, तीसरे T20 से पहले बदलेगी प्लेइंग XI? श्रेयस अय्यर ने दिए बदलाव के संकेत
Jul 26, 2026 | 07:51 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का दावा, मेरी सलाह के बाद PM मोदी ने CJP आंदोलन पर लिया संज्ञान
Jul 26, 2026 | 07:48 AMबर्लिन में प्राइड परेड के दौरान भीड़ में घुसी बेकाबू वैन, 1 की मौत, 17 घायल; मेयर ने बताया आजादी पर हमला
Jul 26, 2026 | 07:45 AMJana Nayagan Collection Day 3: तीसरे दिन गरजी ‘जन नायकन’, अब 100 करोड़ क्लब पर विजय की नजर
Jul 26, 2026 | 07:45 AMनागपुर सुपर स्पेशलिटी में मरीजों की बढ़ी आफत: MRI के लिए 20 दिन, सीटी स्कैन के लिए 10 दिन की वेटिंग!
Jul 26, 2026 | 07:45 AMछात्र बनकर आए और मचाया बवाल! कोलकाता हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, 70 की पहचान, जानें कौन हैं असली गुनहगार
Jul 26, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














