Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीवाली से पहले रेखा गुप्ता देंगी 1600 करोड़ का रिटर्न गिफ्ट, जानिए दिल्ली में किसे मिलेगा फायदा?

Delhi-NCR News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली के व्यापारियों को वर्ष 2019 से देय लगभग 1,600 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड दीवाली से पहले जारी कर दिया जाएगा।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 31, 2025 | 09:19 PM

सीएम रेखा गुप्ता (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Rekha Gupta News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के व्यापारियों के लिए एक खुशखबरी दी। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली के व्यापारियों को वर्ष 2019 से देय लगभग 1,600 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड दिवाली से पहले जारी कर दिया जाएगा। इस घोषणा को व्यापारियों और कारोबारियों के लिए एक बड़े दीवाली उपहार के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को सिविल लाइंस स्थित अपने कार्यालय में व्यापार एवं कर विभाग (जीएसटी) की एक विशेष बैठक बुलाई। इस बैठक में जीएसटी आयुक्त नंदिनी पालीवाल, वित्त सचिव शूरवीर सिंह और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

पिछली सरकारों पर बोला हमला

रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि पिछली (आप) सरकार ने इस लंबे समय से लंबित राशि का भुगतान करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रेखा गुप्ता ने निर्देश दिया कि दिवाली से पहले व्यापारियों को पूरी राशि वापस कर दी जाए।

विकसित किया जा रहा मॉड्यूल

एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली जीएसटी विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यापारियों को जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए आईआईटी-हैदराबाद के सहयोग से एक आईटी मॉड्यूल विकसित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रणाली डेटा एनालिटिक्स, डेटा ऑटोमेशन और त्वरित जांच पर आधारित है।

अधिकारियों को दिए निर्देश

सीएम रेखा गुप्ता ने यह भी दावा किया कि इस प्रणाली से जीएसटी रिफंड आवेदनों का निपटारा सुनिश्चित होगा। जिससे राजधानी के व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रेखा गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि सभी लंबित, निर्विवाद और सही रिफंड आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापारियों के लिए ‘व्यापार में आसानी’ सुनिश्चित करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। समय पर जीएसटी रिफंड मिलने से व्यापारियों के पास पर्याप्त धन होगा। इससे दिल्ली के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। साथ ही, व्यापारियों का कानूनी खर्च भी कम होगा।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की Reliance समेत इन 8 कंपनियों को बड़ा झटका, एक हफ्ते में ₹2,24,630.45 करोड़ स्वाहा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी के तहत सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड में दिल्ली के व्यापारियों का अच्छा प्रतिनिधित्व है। इस पहल से यह सुनिश्चित होगा कि व्यापारियों और कारोबारियों की समस्याओं का उचित समाधान हो सके।

Delhi government to give 1600 crore gst refund before diwali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 09:19 PM

Topics:  

  • Business News
  • Delhi News
  • Rekha Gupta

सम्बंधित ख़बरें

1

दिल्ली: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन स्टॉक मार्केट स्कैम का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

2

दिल्ली: नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 4 करोड़ की अधिक की हेरोइन बरामद, दंपत्ति समेत 3 गिरफ्तार

3

मुकेश अंबानी की Reliance समेत इन 8 कंपनियों को बड़ा झटका, एक हफ्ते में ₹2,24,630.45 करोड़ स्वाहा

4

‘डेड कहने वालों के मुंह पर तमाचा’, भारत की GDP ग्रोथ के आंकड़े देख लें; गौरव वल्लभ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.