Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली सरकार ने आर्टिफिशियल रेन के लिए केंद्र से फिर मांगी अनुमति, PM से भी की हस्तक्षेप की अपील

दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से कृत्रिम बारिश की अनुमति मांगी है, लेकिन बार-बार अनुरोध करने पर भी अब तक केंद्र की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Nov 19, 2024 | 02:16 PM

(फोटो सोर्स एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति हर दिन बद से बदतर होती जा रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली NCR में एअर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंचा हुआ है, जिसके आने वाले समय में 450 पार करने की पूरी संभावना है। दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को केंद्र से इस मुद्दे से निपटने के लिए एक आपात बैठक बुलाने का आग्रह किया है।

पत्रकारों से बात करते हुए राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र सरकार से कृत्रिम बारिश की अनुमति मांगी है, लेकिन बार-बार अनुरोध करने पर भी अब तक केंद्र की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को फिर से पत्र लिखेंगे। राय ने यहा भी कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नैतिक जिम्मेदारी है।

 

सम्बंधित ख़बरें

भोजपुरी एक्टर गोपाल राय का निधन, शोक में डूबा सिनेमा जगत

GRAP-4 लागू होने पर भी नहीं सुधर नहीं स्थिति

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान- 4 (GRAP-4) के तहत कई प्रतिबंध पहले ही लागू कर दिए गए हैं। दिल्ली सरकार लगातार इसके लिए कदम उठा रही है लेकिन ये सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। राय ने कहा, ‘‘दिल्ली में GRAP-4 के प्रतिबंध लागू हैं और हम वाहनों एवं औद्योगिक प्रदूषण को कम करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की संख्या को कम करने के उद्देश्य से निजी वाहनों और ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।”

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

केंद्र से आपात बैठक बुलाने  का किया आग्रह

उन्होंने बताया कि दिल्ली में धुंध को कम करने के लिए वे विशेषज्ञों से परामर्श कर रहे हैं। इसके तहत कृत्रिम बारिश एक समाधान के तौर पर सामने आया है। इससे प्रदूषकों को कम करने और हवा को साफ करने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस मुद्दे पर केंद्र की ओर से कोई जवाब नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण की गंभीर स्थिति के मुद्दे पर आपात बैठक बुलाने और कृत्रिम बारिश की अनुमति देने के दिल्ली सरकार द्वारा बार बार किए जा रहे अनुरोध का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर केंद्र सरकार कार्रवाई नहीं कर सकती तो उनके पर्यावरण मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।”

देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें 

भाजपा सरकार वाले राज्यों पर लगाए आरोप

राय ने इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी से भी हस्तक्षेप करने का आह्वान किया और कहा कि इस संबंध में कार्रवाई करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। राय ने कहा कि वे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को एक और पत्र लिखकर उनसे आपातकालीन बैठक बुलाने का आग्रह करने वाले हैं। उन्होंने कहा, ”दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, लेकिन केंद्र को IIT कानपुर के विशेषज्ञों की एक बैठक बुलाकर नेतृत्व करना चाहिए, जिन्होंने आर्टिफिशियल रेन पर व्यापक शोध किया है।” राय ने कहा कि ऐसा करने के लिए विभिन्न केंद्रीय विभागों की अनुमति और सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने GRAP को पूरे उत्तर भारत में लागू किये जाने की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नीत राज्यों में इससे जुड़े नियमों का उल्लंघन हो रहा है। मंत्री ने यह भी साफ किया कि अगर आने वाले दिनों में भी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति ऐसे ही बनी रही तो GRAP-4 लागू रहेगा और दिल्ली सरकार कोई छूट नहीं देगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi government seeks permission from center for artificial rain appeals to pm for intervention

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 19, 2024 | 02:16 PM

Topics:  

  • Gopal Rai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.