Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पटरी पर लौटती जिंदगी! नदी का जलस्तर घटने पर यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन फिर से खुला

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Jul 16, 2023 | 03:19 PM

file

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: यमुना नदी (Yamuna River) के जलस्तर में कमी आने के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए फिर से खुल गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण बृहस्पतिवार को स्टेशन को यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। 

दिल्ली में यमुना पिछले एक सप्ताह से उफान पर है और इसका 1978 का 207.49 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड बुधवार को तब टूट गया था जब इसका जलस्तर 207.71 मीटर पर चला गया और दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आ गई। अब यमुना के जलस्तर में गिरावट आ रही है और रविवार को यह 205.98 मीटर दर्ज किया गया। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश रोक दिया था क्योंकि जलभराव के कारण स्टेशन तक पहुंचना मुश्किल हो गया था। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया था, ‘‘यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक स्टेशन पर यात्रियों का प्रवेश व निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। स्टेशन पर मेट्रो बदलने की सुविधा उपलब्ध है और ब्लू लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं। (एजेंसी)

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली का दिल अब पानी-पानी, सरकार के दरवाजे यमुना की दस्तक; हथिनीकुंड-वजीराबाद बैराज ने बढ़ाई टेंशन

हिमाचल-हरियाणा ने छोड़ा पानी, उफान पर यमुना… राजधानी के लिए प्रशासन ने जारी किया चेतावनी

Delhi floods life back on track yamuna bank metro station reopens after river water level recedes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2023 | 03:19 PM

Topics:  

  • Yamuna River water level

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.