Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली के शहादरा में बड़ा हादसा, घर में लगा AC फटा, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Shahdara Fire Incident: दिल्ली के शहादरा इलाके में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। एसी फटने से घर में आग लग गई। इस हादसे में 9 लोगों के जान जाने की खबर सामने आ रही है।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 03, 2026 | 09:25 AM

दिल्ली के इसी मकान में लगी थी आग, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Delhi Fire News: दिल्ली के शहादरा इलाके के एक घर में एसी फट जाने से आग लग गई। इस आग में झुलसकर 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को करीब 4 बजे मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में AC फट जाने से भयावह आग लग गई। चार मंजिला इमारम में आग के तांडव ने लोगों की जिंदगियां खत्म हो गईं। गर्मी में राहत देने वाले एसी ने पूरे इलाके में दहशत मचा दी। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टेंडर की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हादसे में नौ लोगों की जान चली गई।

#WATCH | Delhi: Bodies being taken out from the building in Vivek Vihar, Shahdara, where the fire broke out this morning. As per the Delhi police, 9 people died in the incident. https://t.co/1FwBNc1RUz pic.twitter.com/GwLFcoEihR — ANI (@ANI) May 3, 2026

सम्बंधित ख़बरें

संदीप पाठक के घर पहुंची पंजाब पुलिस, पीछे वाले दरवाजे से भागे सांसद, सामने आया Video

Census 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

शिक्षा सेवा है, विशुद्ध व्यापार नहीं… स्कूलों की मनमानी पर दिल्ली सरकार का शिकंजा; नियम तोड़ा तो जाएगी मान्यता

आष्टी के जंगलों में लगी भीषण आग ने तीसरे दिन लिया विकराल रूप; हाईवे दो घंटे बंद

घटना पर शहादरा डीसीपी का बयान

शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे सूचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। अन्य पीड़ितों की तलाश के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मीना ने कहा, “विवेक विहार स्थित एक चार मंजिला इमारत के एक घर में आग लग गई, जिसमें दूसरी मंजिल पर हताहत हुए। अब तक 3-4 शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी शवों की तलाश जारी है। हम अभी भी खोजबीन कर रहे हैं। तलाशी पूरी होने पर हम आपको सूचित कर देंगे।” मीना ने आगे बताया, “सुबह तड़के हमें आग लगने की सूचना मिली। दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। यहां से 3-4 शव बरामद किए गए हैं। हम अभी भी खोजबीन कर रहे हैं। हमें सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी।”

आपको बता दें कि आग ने पहली मंजिल को छोड़कर बाकी सभी मंजिलों को चपेट में ले लिया था। बताया जा रहा है कि 10 से 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। उनको भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#WATCH | Delhi: Local Municipal Councillor Pankaj Luthra says, “Upon receiving the information, I rushed to the scene immediately. Upon arrival, I went straight upstairs. I have just come down from the upper floors… On the back side of the second floor, five bodies were… https://t.co/1FwBNc1RUz pic.twitter.com/SeY8ZFDhbu — ANI (@ANI) May 3, 2026

शव पहचानना भी मुश्किल

इलाके के नगर पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे। ऊपर जाकर देखने पर उन्होंने पाया कि दूसरे फ्लोर पर 6 शव और सबसे ऊपर सीढ़ियों पर तीन शव दिखाई दिए। लूथरा की मानें तो शवों की पहचान करना भी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि शव का हाल ऐसा है कि बिना डीएनए किए शवों की शिनाख्त भी नहीं हो पाएगी।

खबर अपडेट हो रही है

Delhi fire incident vivek vihar area building in shahdara caught fire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2026 | 08:46 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi News
  • Fire
  • New Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.