Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Delhi Exit Polls: सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग! क्यों चुनाव के दिन फलोदी में जारी हुआ नया भाव?

Delhi Exit Polls: फलौदी सट्टा बाजार के अब नए अनुमानों में मामूली वृद्धि का संकेत है, जिसमें आप को 38 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में मामूली सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Feb 06, 2025 | 09:52 AM

अरविंद केजरीवाल, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (फोटो: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क : दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए बीते 5 फरवरी को चुनाव संपन्न हो गया। ऐसे में अब सब की नजर एग्जिट पोल पर टिकी है। हांलाकि, चुनाव खत्म होने के कुछ ही देर बाद लगभग सारे एग्जिट पोल कंपनियों ने अपने आंकड़ें रिलीज कर दिए।

इनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल कंपनियों ने इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनती दिखा रही है। पर राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार ने एग्जिट पोल के आंकड़ें के ठीक विपरीत भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही फलोदी सट्टा बाजार ने दिल्ली चुनाव वाले दिन दिल्ली के वीआईपी सीटों के लेकर नया भाव भी जारी किया है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ते जाइए इस आर्टिकल को अंत तक।

AAP को इस बार हैट्रिक की है उम्मीद

दरअसल, बीते 5 फरवरी को दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ है, सभी की निगाहें न केवल विरोधी पक्षों पर टिकी हैं, बल्कि उन लोगों पर भी टिकी हैं जिन्होंने भविष्यवाणियां की हैं। बता दें, आम आदमी पार्टी पिछले 11 वर्षों से दिल्ली में सत्ता में है और उसे 2025 में हैट्रिक की उम्मीद है। हालांकि, अंतिम परिणाम 8 फरवरी को ही घोषित किए जाएंगे, जब यह स्पष्ट हो जाएगा कि कौन से उम्मीदवार जीते हैं और कौन हारे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग

2026 खत्म होने से पहले गिर जाएगी मोदी सरकार? अरविंद केजरीवाल के दावे से सियासी हड़कंप, बोले- पाताललोक में…

5 अप्रैल तक हर हाल में जवाब दाखिल होना चाहिए, दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया को दिया समय

केजरीवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! हाईकोर्ट से झटके के बाद अब ‘जज बदलने’ की मांग, क्या शीर्ष अदालत से मिलेगी राहत?

फलोदी सट्टा बाजार की नई भविष्यवाणी

चुनाव की घोषणा के समय, फलोदी सट्टा बाजार ने आम आदमी पार्टी के लिए बढ़त की भविष्यवाणी की थी, जिसने 70 सदस्यीय विधानसभा में 36 सीटों का बहुमत दिखाया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव से दो हफ्ते पहले, बाजार ने अपने अनुमानों में थोड़ा बदलाव किया है।

फलौदी सट्टा बाजार द्वारा पहले की भविष्यवाणियों ने सुझाव दिया था कि आप 37 से 39 सीटें जीतेगी। अब नए अनुमानों में मामूली वृद्धि का संकेत है, जिसमें आप को 38 से 40 सीटें मिलने की उम्मीद है, जो सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में मामूली सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

वीआईपी सीटों के लिए क्या है पूर्वानुमान

  1. नई दिल्ली – अरविंद केजरीवाल बनाम प्रवेश वर्मा बनाम संदीप दीक्षित (कांग्रेस), सट्टा बाजार के अनुसार, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगे हैं। गुरुवार तक, केजरीवाल के पक्ष में सट्टा ऑड्स 66-85 थे।
  2. कालकाजी – आतिशी (आप) बनाम रमेश बिधूड़ी (भाजपा) बनाम अलका लांबा (कांग्रेस), इस सीट पर आप की आतिशी, जो दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार भी हैं, फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक आतिशी इस सीट से आगे हैं। उनके पक्ष में ऑड्स 25-33 हैं।
  3. जंगपुरा – मनीष सिसोदिया (आप) बनाम तरविंदर एस. मारवाह (भाजपा) बनाम फरहाद सूरी (कांग्रेस), फलोदी की भविष्यवाणियों के अनुसार, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया इस सीट पर आगे हैं। गुरुवार तक सिसोदिया के पक्ष में 55-70 के अंतर से संभावना है।

यहां देखें एग्जिट पोल के आंकड़ें

एजेंसी BJP AAP कांग्रेस अन्य
एबीपी न्यूज़ 45-50 15-20 0-5 0-5
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया 42-48 20-25 0-5 0-5
टाइम्स नाउ-सी वोटर 40-45 20-25 0-5 0-5
रिपब्लिक-जन की बात 43-48 20-25 0-5 0-5

दिल्ली चुनाव से संबंधित खबरों के लिए यहां टैप करें… 

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि दिल्ली चुनाव के सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए अंतिम नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे। दिल्ली में बीते 5 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग कराई गई है। ऐसे अब 8 फरवरी को वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा कि एग्जिट पोल के आंकड़ें सही होते हैं या फलोदी सट्टा बाजार की भविष्यवाणी। पिछले कई चुनावों में एक्जिट पोल के आंकड़ें गलत साबित हुए हैं।

डिस्क्लेमर : नवभारतलाइवडॉटकॉम की टीम सट्टा बाजार के दावों पर कभी भरोसा नहीं करती।

Delhi exit polls new prediction of satta bazar completely different from exit polls why new rates release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2025 | 09:26 AM

Topics:  

  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Assembly Elections
  • Election Exit Poll

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.