Delhi Crime: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहली दिल्ली…दो गुटों जमकर चली गोलियां, पांच लोग घायल
देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर सरेआम फायरिंग की आवाज से गूंज उठी है। दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश के चलते 2 गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई है, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर सरेआम फायरिंग की आवाज से गूंज उठी है। दिल्ली के ज्योति नगर में आपसी रंजिश के चलते 2 गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई है, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक 3 मार्च को रात करीब 9 बजे थाना ज्योति नगर में फायरिंग की घटना की सूचना मिली, जिसमें फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। जब पुलिस टीम एसओसी यानी शक्ति ग्रेडन, गली नंबर 1, मीत नगर पहुंची तो पुलिस टीम ने देखा कि 2 गुटों के बीच फायरिंग हो रही है, जिसमें 5 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस टीम
क्राइम टीम और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए बुलाया गया। टीमों ने कुछ खाली कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जिसके बाद थाना ज्योति नगर में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फायरिंग में शामिल व्यक्ति की पहचान, पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए तकनीकी और मैनुअल इनपुट एकत्र करने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
टेरर फंडिंग पर एनआईए का बड़ा प्रहार, 10 राज्यों में 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
Gadchiroli News: गड़चिरोली में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी 6 माह के लिए तड़ीपार
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
चिंता का सबब बनती जा रहीं घटनाएं
इस सबके इतर दिल्ली में आए दिन हो रही फायरिंग की घटनाएं चिंता का सबब बनती जा रही हैं। हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक पुलिस कांस्टेबल से बाइक लूट ली थी।
दिल्ली एनसीआर से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, बाइक लूटने वाले दो बदमाश उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना 26 फरवरी को उस समय हुई जब कांस्टेबल दिनेश और संदीप आउटर रिंग रोड पर मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे।
