Rekha Gupta: सीएम बनते ही रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे खाई बड़ी कसम! दिल्लीवालों के लिए कही ये बात
Delhi Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही दिल्ली सरकार एक्शन में आ चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक की, इससे पहले वो अचानक यमुना घाट पहुंच गईं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, फोटो - सोशल मीडिया
नवभारत डेस्क: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही दिल्ली सरकार एक्शन में आ चुकी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को दिल्ली कैबिनेट की पहली बैठक की, इससे पहले अपने छह मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे यमुना आरती करने के लिए यमुना बाज़ार में वासुदेव घाट पर पहुंच गई। दिल्ली कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्रियों के साथ वासुदेव घाट पहुंची सीएम रेखा गुप्ता ने वासुदेव घाट का निरीक्षण किया और इसके बाद घाट के किनारे पर खड़े होकर यमुना नदी की आरती भी की। इसके साथ ही उन्होंने यमुना नदी को उसके वास्वविक साकार स्वरूप में लाने की कसम खाई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यमुना नदी की आरती करने के बाद कहा कि यमुना की सफाई हमारी सरकार की प्राथमिता है। इसकी सफाई के लिए जो साधन संसाधन की जरूरत पड़ी हम लेंगे तथा यमुना मइया की सफाई करेंगे और इसे इसके वास्तविक पुराने स्वरूप में लाएंगे।
प्रवेश वर्मा ने कही बड़ी बात
दिल्ली कैबिनेट के नवनियुक्त मंत्री प्रवेश वर्मा भी ने यमुना की आरती करने के बाद कहा कि हमने मां यमुना से आर्शीवाद लिया है और हमने ना केवल यमुना को साफ करने की कसम खाई है,बल्कि हमने दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने की भी कसम खाई है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल और… सर्दियों से पहले दिल्ली में लागू होंंगे नए नियम, रेखा सरकार ने कसी कमर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
कवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
लाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
विभागों का हुआ बंटवारा
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता-वित्त, राजस्व, जीएडी, सेवाएं, महिला एवं बाल विकास, लैंड एंड बिल्डिंग, पब्लिक रिलेशन, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग
- प्रवेश वर्मा-पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव
- आशीष सूद-गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण
- मनजिंदर सिंह सिरसा-उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण, योजना विभाग
- रविंद्र सिंह इंद्राज-समाज कल्याण, SC/ST वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस
- कपिल मिश्रा-लॉ एंड जस्टिस, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन
- डॉ. पंकज कुमार सिंह-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, सूचना तकनीक
दिल्ली एनसीआर की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें गुरुवार (20 फरवरी) को भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने यहां सचिवालय में दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि उनकी पार्टी की ओर से चुनाव में किए गए हर वादे को सरकार पूरा करेगी।
