-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Blast Heart Wrenching Video Of Rescue And Suspect Umar Car Caught On 43 Cctvs
दिल्ली ब्लास्ट: घायलों को बचाने का दिल दहला देने वाला वीडियो, 43 बार कैमरे में दिखी आतंकी उमर की कार
- Written By: प्रिया सिंह
Delhi Blast: दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए भयानक ब्लास्ट के बाद लोग रेहड़ी और ई-रिक्शा में घायलों को अस्पताल ले जाते दिखे जबकि आतंकी डॉ. उमर की आई-20 कार 43 बार CCTV कैमरों में कैद हुई।

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Delhi Blast Heart wrenching Video of Rescue: राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम को हुए बम धमाके ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस भयानक घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब इस ब्लास्ट के तुरंत बाद का एक भयावह CCTV फुटेज सामने आया है, जो बताता है कि धमाका कितना अचानक और विनाशकारी था। साथ ही जांच एजेंसियों ने इस मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर की कार की हर हलचल को सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रेस किया है।
धमाके के बाद का डरावना मंजर
लाल किले के सामने हुए इस भीषण धमाके के बाद का दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल था। सड़क किनारे कई लोग घायल अवस्था में पड़े थे और पास के कई वाहनों में आग लगी हुई थी।
लोग अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। फुटेज में दिखाई देता है कि लोग बदहवासी में घायलों को सड़क से हटा रहे हैं और उन्हें रेहड़ी और ई-रिक्शा में डालकर जल्दी से अस्पताल ले जा रहे हैं। कुछ लोग चीख-पुकार के बीच भी हिम्मत दिखाते हुए दूसरों को सुरक्षित जगहों पर ले जाने में मदद कर रहे थे। जांच टीम ने रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के भीतर और बाहर के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल किए हैं, जो धमाके से ठीक पहले और बाद की स्थिति को स्पष्ट करते हैं। यह फुटेज बताता है कि यह हमला कितना भयानक और अचानक था।
सम्बंधित ख़बरें
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
जर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Explainer: अमरनाथ में समय से पहले क्यों पिघल गया बर्फ का शिवलिंग? जानिए क्या एलीवेशन डिपेंडेंट वार्मिंग
दिल्ली के लाल किले पर ब्लास्ट के बाद का एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आप देख सकते हैं की किस तरह वहां पर लोग घायलों को ई-रिक्शा में भरकर ले जा रहे हैं साथ ही सभी घायलों को सड़क किनारे बिठाया जा रहा है यह दिल को दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज लाल किले पर हुए बम ब्लास्ट… pic.twitter.com/cmrT4mRZ9I — Deepak Sharma (@Deepakhk88) November 15, 2025
संदिग्ध कार की हर हलचल 43 CCTV में कैद
इस मामले की जांच कर रही NIA ने संदिग्ध आतंकी डॉ. उमर की आई-20 कार की गतिविधियों की एक विस्तृत टाइमलाइन तैयार की है। यह कार 29 अक्टूबर से लेकर ब्लास्ट वाले दिन यानी 10 नवंबर तक 43 अलग-अलग CCTV कैमरों में कैद हुई है। यह फुटेज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, इंडिया गेट, नोएडा और लाल किला पार्किंग सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों से प्राप्त किए गए हैं।
NIA के अनुसार यह टाइमलाइन जांच में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है। कार की मूवमेंट को ट्रैक करने से पता चला कि यह 29 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी पार्किंग में देखी गई फिर 30 अक्टूबर को मैकेनिक के पास पहुंची। इसके बाद 9 नवंबर की रात को यह खलीलपुर टोल प्लाजा पर दिखी और ब्लास्ट के दिन 10 नवंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच यह दिल्ली के कई मुख्य स्थानों जैसे आश्रम चौक, इंडिया गेट, निज़ामुद्दीन और कनॉट प्लेस से गुजरी।
आखिरकार यह कार दोपहर 3:29 बजे लाल किला पार्किंग में दाखिल हुई और शाम 6:23 बजे बाहर निकली और 6:50 बजे ब्लास्ट वाली जगह पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: नौगाम पुलिस स्टेशन ब्लास्ट पर एलजी सिन्हा ने दिए जांच के आदेश, 9 की शहादत पर नेताओं ने जताया दुख
विस्फोट के पीछे की बड़ी साजिश
दिल्ली पुलिस ने पहले आपराधिक साजिश के तहत FIR दर्ज की थी जिसे बाद में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत NIA को सौंप दिया गया। यह धमाका ऐसे समय में हुआ जब एजेंसियों ने कुछ घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और यूपी में फैले एक ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया था। उस ऑपरेशन में 2,900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था और तीन डॉक्टरों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। NIA ने उमर की कार से मिले अवशेषों, सर्किट, वायरिंग और केमिकल सैंपल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। एजेंसियों का मानना है कि सीसीटीवी ट्रेल से मिली जानकारी के आधार पर ही इस बड़ी साजिश की दिशा तय होगी।
Delhi blast heart wrenching video of rescue and suspect umar car caught on 43 cctvs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM











