-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Diaries Of Terrorists Umar And Muzammil Were Found By The Investigating Agencies Delhi Blast Update
आतंकी डॉक्टर उमर और मुजम्मिल की डायरी उगलेगी कई राज, खुलेगा 8 से 12 नवंबर की प्लानिंग का पूरा चिट्ठा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Delhi Blast NIA Investigation: जांच एजेंसियों को आतंकी डॉक्टर उमर और मुजम्मिल की डायरी मिली है। इसमें कोड वर्ड में 8 से 12 नवंबर की प्लानिंग और जम्मू-कश्मीर/फरीदाबाद के 25 लोगों के नाम दर्ज हैं।

जांच एजेंसियों को मिली आतंकी उमर और मुजम्मिल की 'डायरी', फोटो- सोशल मीडिया
Delhi Blast Latest Update: दिल्ली आतंकी हमले में शामिल डॉक्टर उमर मोहम्मद उर्फ उमर उन नबी और डॉक्टर मुजम्मिल की ‘डायरी’ से अहम खुलासे हुए हैं। डायरी से पता चला है कि आतंकवादी एक बड़ी और सुनियोजित योजना के तहत काफी समय से हमले की साजिश रच रहे थे। ये डायरी मंगलवार और बुधवार को बरामद की गईं।
जांच एजेंसियों के हाथ लगी यह ‘डायरी’ कई सवालों के जवाब देने की संभावना रखती है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी उमर मोहम्मद और मुजम्मिल की ये ‘डायरी’ मंगलवार और बुधवार को बरामद की गईं। यह बरामदगी आतंकी उमर के कमरा नंबर-4 और मुजम्मिल के कमरा नंबर-13 से हुई। यह कमरा फरीदाबाद के धौज में अल फलाह विश्वविद्यालय से लगभग 300 मीटर दूर स्थित है। यह वही जगह है जहां पहले 360 किलोग्राम विस्फोटक मिला था।
कोड वर्ड में लिखी थी 8 से 12 नवंबर की योजना
बरामद डायरियों में आतंकियों ने कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया था। इन डायरियों में विशेष तौर पर 8 से 12 नवंबर के बीच की तारीखों का जिक्र था। यह तारीखें उस दौरान चल रही योजना का स्पष्ट संकेत देती हैं। इन दोनों की ‘डायरी’ से पता चलता है कि आतंकवादी एक बड़ी और सुनियोजित योजना के तहत हमले की साजिश रच रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
जांच के दायरे में आए 25 लोग और हैंडलर
जांच एजेंसियों को मिली इन डायरियों में लगभग 25 लोगों के नाम भी दर्ज हैं। सूत्रों के मुताबिक, इनमें से ज्यादातर लोग जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के निवासी हैं। ये सभी लोग अब जांच के दायरे में हैं। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि साल 2021 में मुज्जमिल ने अपने तीन हैंडलर से उमर और उसके साथियों को मिलवाया था। इसके बाद एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। बाद में, उन्हें एक टेलीग्राम आईडी दी गई, जिससे उमर और बाकी लोग जुड़े। जानकारी के अनुसार, इस टेलीग्राम आईडी को वसीम नाम का एक शख्स ऑपरेट कर रहा था। इसके अलावा, उमर ने तीन महीने पहले सिग्नल ऐप पर भी एक ग्रुप बनाया था, जिसमें केवल दो से चार लोग शामिल थे।
यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं, CM सरमा के आदेश पर अबतक 15 लोग गिरफ्तार
दो और विस्फोटक कारों की थी तैयारी
एक और महत्वपूर्ण खुलासा यह हुआ है कि संदिग्ध आतंकी पहले से जब्त की गई आई-20 कार और ईको स्पोर्ट्स के अलावा दो और पुरानी गाड़ियां तैयार करने का प्लान बना रहे थे। उनका इरादा था कि इन गाड़ियों में विस्फोटक भरकर और बड़ा टारगेट किया जा सके। गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों ने 10 नवंबर को इस आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इस कार्रवाई में लगभग 2900 किलो विस्फोटक बरामद किया गया, और 7 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया था।
Diaries of terrorists umar and muzammil were found by the investigating agencies delhi blast update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














