-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Assembly Elections 2025 If You Going To Vote Keep These Important Things In Mind
Delhi Elections: वोट देने जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, कहीं ऐसा न हो कि बगैर वोटिंग लौटना पड़े
- Written By: मनोज आर्या
Delhi Assembly Elections 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आज बुधवार को वोटिंग जारी है। अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट देने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता, (फाइल फोटो)
Delhi Assembly Elections 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर आज बुधवार को वोटिंग जारी है। अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट देने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। युवा और बुजुर्ग दोनों ही दिल्ली की ठंड में भी मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अगर आप भी वोट देने के लिए मतदान केंद्र पर जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। क्योंकि ऐसा न हो कि आपको मतदान केंद्र से वोट दिए बगैर घर वापस लौटना पड़े। हर एक-एक वोट की महत्व को देखते हुए चुनाव आयोग ने काफी तैयारी की है। आपको कोई परेशानी हो तो तुरंत उसका समाधान किया जाएगा. लेकिन उससे पहले आपको भी कुछ बातों का ध्यान रखना है.
मतदान केंद्र जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
1. यह सुनिश्चित करें कि आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज है। ज्यादातर लोगों तक चुनाव आयोग ने पर्ची पहुंचाने की कोशिश की है। फिर भी अगर आपको नहीं मिली है तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि आप वोट नहीं दे पाएंगे। आप चुनाव आयोग की वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
2. वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, यह जांचने के लिए आप ‘इलेक्टोरल सर्च’ या एंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ का उपयोग कर सकते हैं। चुनाव आयोग के टूल्स का उपयोग करके आप अपने वोटिंग सेंटर का भी पता लगा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
3. सबसे महत्वपूर्ण बात। कई जगह फोन और कई अन्य चीजें ले जाने पर मनाही है। इसलिए कोशिश करें कि फोन अपने घर पर ही रखकर आएं। हां, अपना वोटर आईडी कार्ड अपने साथ जरूर लेकर आएं। क्योंकि इसमें EPIC नंबर यानी वोटर नंबर होता है। अगर वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी कोई बात नहीं। हम आपको कुछ डॉक्यमेंट बताएंगे, जिसकी मदद से आप वोट कर सकते हैं।
4. जब आप मतदान केंद्र पर जाएंगे तो वहां एक मतदान अधिकारी आपके नाम को वोटर लिस्ट से सत्यापित करेंगे। आपसे आईडी मांगेंगे। एक बार आपके पहचान की पुष्टि हो जाए तो आपके बाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाई जाएगी ताकि दोबारा मतदान न हो सके।
5. उस वक्त आपको एक मतदाता पर्ची दी जाएगी, आपको एक रजिस्टर में साइन भी करना होगा। उसके बाद आप इवीएम के पास जाएंगे और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह वाला बटन दबाएंगे। जैसे ही आप बटन दबाएंगे, एक बीप की आवाज आएगी, जो इस बात का संकेत है कि आपका वोट रजिस्टर हो गया है।
6. अगर आप ये देखना चाहते हैं कि आपका वोट जिसे आपने दिया है, उसे मिला है या नहीं तो आप बीप के समय ही तुरंत ईवीएम में लगी एक पट्टी पर देखेंगे जिसमें 7 सेकेंड के लिए एक पर्ची दिखेगी. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपने जिसे वोट दिया है, उसे ही मिला है या किसी की और को। इससे ही VVPAT मशीन कहते हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम और उसका चुनाव चिह्न नजर आता है।
7. अब जान लें कि वोटर लिस्ट कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली की वेबसाइट पर जाएं. वहां EPIC नंबर डालकर वोटर लिस्ट में अपना नाम खोजें। अगर आपका नाम दिखाई दे तो तुरंत विवरण देखें पर क्लिक करें. फिर अपनी मतदाता पर्ची को डाउनलोड या प्रिंंट करें। आप अपने मोबाइल नंबर को अपने वोटर आईडी के EPIC नंबर से लिंक करके वोटर हेल्पलाइन ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।
दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
8. क्या लेकर जाएं?
आइडेंटिटी प्रूव करने के लिए आप वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, फोटो के साथ बैंक पासबुक, पैन कार्ड, गर्वनमेंट सर्विसफोटो आईडी में से कुछ भी लेकर जा सकते हैं। ध्यान रखें कि यह असली होना चाहिए। फोटो कॉपी नहीं चलेगा।
Delhi assembly elections 2025 if you going to vote keep these important things in mind
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












