आज भी कई इलाकों में AQI 400 के पार, अमेरिकी साइंटिस्ट ने शेयर की दिल्ली प्रदूषण की सैटेलाइट इमेज
आज दिल्ली वालों को कोहरे के साथ साथ आज स्मॉग और धुंध का डबल अटैक भी झेलना पड़ रहा है। आज राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 409 है, ये सीवियर कैटेगरी है। इसके अलावा आज कई इलाकों में AQI 450 के ऊपर है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
दिल्ली प्रदूषण (Image- Social Media)
नई दिल्ली : जहां इस समय देश में मौसम लगातार करवट लेता दिख रहा है। वहीं आज दिल्ली, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरे की दस्तक के साथ ही सुबह हल्की ठंड भी महसूस होती महसुस हो रही है। लेकिन दिल्ली वालों को कोहरे के साथ साथ आज स्मॉग और धुंध का डबल अटैक भी झेलना पड़ रहा है। इसके साथ ही यहां और उसके आस पास के इलाके में कई जगह विजिबिलिटी शून्य ही रिकॉर्ड की गई है। आज राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स 409 है, ये सीवियर कैटेगरी है। इसके अलावा आज कई इलाकों में AQI 450 के ऊपर है।
हालांकि आज दिल्ली में एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंची हुई है। सुबह 6 बजे का डेटा दखें तो, आज आनंद विहार 441,बवाना 455, जहांगीरपुरी 458, मुंडका 449, रोहिणी 452 और वजीरपुर 455 AQI दर्ज हुआ है। वहीं रिकॉर्ड के मुताबिक, वसंत विहार इलाके में बीते गुरुवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 1,336 दर्ज किया गया। वहीं, द्वारका-सेक्टर 8 में AQI 1,051 दर्ज किया गया था। इसके अलावा पंजाबी बाग इलाके में 740 से लेकर 980 AQI तक रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली प्रदूषण और मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, पुराने ट्रक-बस हटाओ, नई EV खरीदो और पाओ 10 साल तक टैक्स में 100% छूट
मुंबई में वायु प्रदूषण निगरानी के लिए BMC का बड़ा फैसला, निजी कंपनी पर 1.30 करोड़ खर्च करेगी महानगरपालिका
दिल्ली में पुराने ट्रकों-बसों की होगी छुट्टी, सरकार की नया सफर योजना से 2 लाख से ज्यादा वाहन मालिकों को फायदा
इस सके बीच, अमेरिकी साइंटिस्ट हीरेन जेठवा ने बीते 14 नवंबर को दिल्ली की सैटेलाइट इमेज शेयर की थी। हीरेन दरअसल अमेरिका की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में एरोसोल रिमोट सेंसिंग साइंटिस्ट हैं।हीरेन की मानें तो, दिल्ली में घना स्मॉग है और यहां पर AQI रोज ही गंभीर कैटेगरी में है। हालांकि कुछ अन्य शहरों की गर्मी दिल्ली पर असर डाल रही है। इसमें पंजाब के किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। गाड़ियों से निकलने वाला धुआं भी AQI खराब कर रहा है। हीरेन की यह फोटोज NASA ने भी शेयर की हैं।
इधर दिल्ली की हवा के गिरती क्वालिटी के बाद CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राज्य में आज से GRAP-3 लागू कर दिया है। बता दें कि, GRAP का स्टेज III तब लागू होता है, जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एप समीर के मुताबिक, आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 409 है, ये सीवियर कैटेगरी है। इसके अलावा 15 नवंबर को भी कई इलाकों में AQI 450 के ऊपर है।
महाराष्ट्र चुनाव से जुडी ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानें ग्रैप 3 की पाबंदियां
- BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल फोर व्हीलर गाड़ियों पर रहेगा बैन।
- हल्के कमर्शियल गाड़ियों, डीजल ट्रकों की एंट्री पर अब रोक।
- गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन पर भी अब रोक।
- कोयले और लकड़ी के इस्तेमाल पर पाबंदी।
- डीजल जनरेटर सेट की केवल इमरजेंसी इस्तेमाल की छूट।
