दिल्ली प्रदूषण (सौ. सोशल मीडिया)
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सर्दी आने से पहले ही हवा की स्थिति काफी खराब होने लगती है। दिवाली के दो दिन बाद रविवार को एक्यूआई 500 के पार पहुंच गया। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता दिन व दिन खराब हो जा रही है। आज यानी 4 नवंबर को एक्यूआई में पिछले दिनों के मुकाबले में गिरावट देखी है। सुबह के समय कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के ऊपर दर्ज किया गया जो कि सबसे खराब स्तर है। हवा की खराब गुणवत्ता के कारण राज्य में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।
सोमवार सुबह 6 बजे तक वायु का स्तर आनंद विहार में 424, अलीपुर में 343, पंजाबी बाग में 365, नरेला में 324, आरके पुरम में 330, बवाना में 406 और आईटीआई शाहदरा में 394 दर्ज किया गया। इसके अलावा चांदनी चौक में 283, डीटीयू में 232 और दिलशाद गार्डन में 391 एक्यूआई रहा। जो की बहुत खराब श्रेणी में मानी जाती है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। कई लोगों का सांस लेने में परेशानी और गले में खराश की समस्या भी देखने को मिल सकती है। हालांकि सूरज निकलने के साथ प्रदूषण की स्थिति ठीक होने लगती है।
दिल्लीवासियों को हरियाणा और पंजाब में पराली जलाने के वजह से भी प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। इसके अलावा दिल्ली में यमुना नदी की स्थिति भी बेहद खराब है। छठ के दौरान लोग यमुना की प्रदूषित नदी में डुबकी नहीं लगा सकेंगे। इसके लिए अधिकतर घाटों पर बांस के घेर दिया गए हैं ताकि लोग इसे और प्रदूषित नहीं कर सकें। इसके अलावा यमुना के किनारे कृत्रिम घाट भी बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी झारखंड में भरेंगे आज चुनावी हुंकार, गढ़वा-चाईबासा में करेंगे रैली को संबोधित
#WATCH | Delhi | A resident Manoj Kumar says, “Rising pollution is causing a lot of problems. We are facing problem in breathing. We are facing health issues. Children and elderly people should wear masks while going out.” https://t.co/6cT4qSXqlj pic.twitter.com/jjIj8cDDbg
— ANI (@ANI) November 4, 2024
न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण की वजह से राज्य में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य से भी जुड़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। बच्चों और बुजुर्गों को मास्क लगाकर बाहर निकलना चाहिए।