- Hindi News »
- Delhi »
- Decomposed Body Of Upsc Aspirant Found In Mukherjee Nagar Identified As Deepak Kumar Meena
मुखर्जी नगर में यूपीएससी अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव बरामद, दीपक कुमार मीणा के रूप में हुई पहचान
उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मुखर्जी नगर इलाके के एक वन क्षेत्र में एक सिविल सेवा अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा के रहने वाले दीपक कुमार मीना का शव 20 सितंबर को एक कोचिंग संस्थान के पुस्तकालय के पास वन क्षेत्र से बरामद किया गया था।
- Written By: साक्षी सिंह

हापुड़ में दिल-दहला देने वाली वारदात! सूटकेस में मिला महिला का शव
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में मुखर्जी नगर इलाके के एक वन क्षेत्र में एक सिविल सेवा अभ्यर्थी का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के दौसा के रहने वाले दीपक कुमार मीना का शव 20 सितंबर को एक कोचिंग संस्थान के पुस्तकालय के पास वन क्षेत्र से बरामद किया गया था। वह कई दिनों से लापता था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मीना के आत्महत्या करने का संदेह है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है और संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।मीना के पिता सी.एल. मीना ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए जुलाई में दिल्ली आया था।
ये भी पढ़ें:-केजरीवाल की कुर्सी आतिशी के लिए होगी ‘भरत की खड़ाऊ’, ऐसा चलेगी दिल्ली की सरकार
सम्बंधित ख़बरें
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
नवनीत राणा-प्यारे खान पर भड़के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, अमरावती केस को लेकर विजय वडेट्टीवार को भी दी नसीहत
अब खेल नहीं, टीम चलाएंगे यूनिवर्स बॉस! क्रिस गेल ने खरीदी अपनी टी20 टीम, इस टूर्नामेंट में लगाएंगे बोली
हार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
10 दिन से था लापता
मीना के पिता ने बताया कि वह हर शाम घर पर फोन करता था और आखिरी बार उसकी परिवार के सदस्यों से 10 सितंबर को बात हुई थी। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर तक उसने फोन नहीं किया तो वह दिल्ली पहुंचे और अपने बेटे की तलाश शुरू की। सी.एल. मीना उस ‘पीजी’ आवास में भी गए जहां उनका बेटा रहता था और दीपक के साथ कमरे में रहने वाले युवक ने उन्हें बताया कि उनका बेटा दो दिनों से वापस नहीं आया है। इसके बाद उन्होंने मुखर्जी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
ये भी पढ़ें:-‘बाल पोर्नोग्राफी’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बरती सख्ती, संसद और सभी अदालतों को जारी किए ये कड़े निर्देश
तलाशी के दौरान मीना का शव उस संस्थान के पास जंगल में मिला, जिसमें वह पढ़ता था। अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि वह कक्षा के बाद जंगल की ओर चला गया था। उन्होंने बताया कि मीना का बैग उसी पेड़ से लटका हुआ पाया गया और कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Decomposed body of upsc aspirant found in mukherjee nagar identified as deepak kumar meena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘SPG से बनवाई झालमुड़ी, सब ड्रामा है’, CM ममता ने PM Modi पर साधा निशाना; केंद्रीय बल को लेकर भी कही बड़ी बात
Apr 20, 2026 | 06:07 PMनवनीत राणा-प्यारे खान पर भड़के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, अमरावती केस को लेकर विजय वडेट्टीवार को भी दी नसीहत
Apr 20, 2026 | 06:07 PMअब खेल नहीं, टीम चलाएंगे यूनिवर्स बॉस! क्रिस गेल ने खरीदी अपनी टी20 टीम, इस टूर्नामेंट में लगाएंगे बोली
Apr 20, 2026 | 06:02 PMहार के डर से बौखला गई TMC! स्मृति ईरानी ने विपक्ष को दिखाया आईना, बंगाल की सियासत में मचाया तहलका
Apr 20, 2026 | 05:59 PMहिंगनघाट में 43 लाख रुपये का बड़ा घोटाला, को-ऑपरेटिव सोसायटी पर ठगी के आरोप
Apr 20, 2026 | 05:50 PMDelhi News: दिल्ली HC के ट्रेनी अधिवक्ता ने की आत्महत्या, 5-स्टार होटल की 15वीं मंजिल से लगाई छलांग
Apr 20, 2026 | 05:41 PM“न करार, न उल्लंघन…” मुजरबानी ने PSL बैन को बताया गलत, तो पाकिस्तान बोर्ड ने भी कर दिया पलटवार
Apr 20, 2026 | 05:40 PMवीडियो गैलरी

NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM










