

नई दिल्ली : दिल्ली में महज कुछ ही दिनों बाद 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना है। ऐसे में यहां की पॉलिटिकल पार्टियों और नेताओं द्वारा एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे किए जा रहे हैं, जिसे जानकर आप थोड़े देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे। शनिवार 25 जनवरी की सुबह आम आदमा पार्टी के स्पोकपर्सन प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलास किया है।
आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी की बेईमानी है कि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से पैसे लिए हैं। भाजपा द्वारा काला धन बांटने, वोटर जोड़ने-हटाने के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी चुप है। वे भाजपा के काले कारनामों पर चुप हैं क्योंकि उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से पैसे लिए हैं। उन्हें (कांग्रेस को) भाजपा के साथ अपने अपवित्र गठबंधन की खुलेआम घोषणा करनी चाहिए।
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि आप स्पोकपर्सन प्रियंका कक्कड़ के बयान से ठीक पहले कांग्रेस नेता का बयान सामने आया था, जिसमें आप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया गया था। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा था कि आज उजागर हुआ है कि ये यानी आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के सहयोगी नहीं, भाजपा की B टीम हैं। वअरविंद केजरीवाल एक सांप्रदायिक व्यक्ति है, INDIA गठबंधन के सहयोगी का कोई ऐसा दल नहीं है जो इतना सांप्रदायिक हो। दिल्ली चुनाव की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
कांग्रेस नेता उदित राज ने खुलासा किया कि बड़े दुश्मन से लड़ने के लिए, बड़े खतरों से लड़ने के लिए, कभी-कभी समझौता करना पड़ता है। क्योंकि हमें संविधान, लोकतंत्र को बचाना है, इसलिए AAP को गठबंधन में रखा गया है। लेकिन हमें पता है कि ये कितने खतरनाक हैं।