Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के लिए काल बनेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, आप-बीजेपी की बढ़ी टेंशन!

कांग्रेस 'दिल्ली न्याय यात्रा' की तैयारी में जुट गई है। यह यात्रा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निष्क्रिय पड़े कांग्रेस संगठन में जान फूंकने की कोशिश होगी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 07, 2024 | 07:51 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ की तैयारी में जुट गई है। यह यात्रा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निष्क्रिय पड़े कांग्रेस संगठन में जान फूंकने की कोशिश होगी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व की यह यात्रा राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से प्रेरित है और इसका मुख्य उद्देश्य राजधानी में दस साल से सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी सरकार की नीतियों की आलोचना करना है।

‘दिल्ली न्याय यात्रा’ के जरिए कांग्रेस राजधानी की समस्याओं को उजागर करने और आप सरकार की कथित कमियों को जनता के सामने लाने की कोशिश करेगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं का मुख्य फोकस दिल्ली के नागरिकों के लिए चिंताजनक मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर रहेगा। दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच रिश्ते खास तौर पर उल्लेखनीय हैं, क्योंकि दोनों ही पार्टियां केंद्र में भारत ब्लॉक का हिस्सा हैं। इसके बावजूद दिल्ली कांग्रेस आम आदमी पार्टी की नीतियों की कड़ी आलोचना करती रही है। ऐसे में इस न्याय यात्रा को आप के खिलाफ खुली लड़ाई की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा सकता है।

BJNY जैसे ही होगी DNY

दिल्ली न्याय यात्रा की रूपरेखा मोटे तौर पर लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ा न्याय यात्रा’ जैसी ही होगी। इस यात्रा में 200 यात्री होंगे, जो दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाएंगे। यह यात्रा करीब एक महीने तक चलेगी, जिसे 4 चरणों में आयोजित किया जाएगा। हर चरण 6 दिन का होगा, जिसके बाद एक दिन का ब्रेक दिया जाएगा। यात्रा का पहला चरण शुक्रवार 8 नवंबर को राजघाट से शुरू होगा और पुरानी दिल्ली के इलाकों- तुर्कमान गेट और बल्लीमारान से होकर गुजरेगा।

यह भी पढ़ें:- ‘चाट युद्ध’ के बाद बागपत से वायरल हुआ एक नई जंग का वीडियो, इस बार जरा सी बात पर महिलाओं ने भांजी लाठियां, देखें वीडियो

पहले दिन कांग्रेस अल्पसंख्यक बहुल इलाकों पर फोकस करेगी, जहां पिछले दो चुनावों में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस यात्रा का बेस कैंप यात्रा शुरू होने से एक हफ्ते तक झंडेवालान इलाके में अंबेडकर भवन रहेगा। हर हफ्ते एक नया बेस कैंप बनेगा। एक दिन में 15 से 20 किलोमीटर की यात्रा का लक्ष्य रखा गया है और एक सप्ताह में यात्रा 15-20 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। 8 नवंबर से शुरू होने वाले पहले चरण में यात्रा चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, सदर बाजार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, आदर्श नगर, त्रिनगर, वजीरपुर, बुराड़ी, तिमारपुर और बादली जैसे विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी।

आप-बीजेपी की बढ़ेगी टेंशन

दूसरे चरण में यमुना पार के इलाकों पर फोकस रहेगा और यात्रा उत्तर पूर्वी दिल्ली के एक बड़े डीडीए ग्राउंड में डेरा डालेगी। यात्रा के तीसरे चरण में जीटी करनाल रोड पर डेरा डाला जाएगा और पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी दिल्ली के इलाकों को टारगेट किया जाएगा। कांग्रेस की इस यात्रा का मकसद साफ है। इसके जरिए आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों को अपनी ताकत का अहसास कराना है।

यह भी पढ़ें:- प्रेस कॉन्फ्रेंस में आखिर क्या बोल गए विदेशमंत्री कि कनाडा ने ऑस्ट्रेलियाई चैनल को कर दिया बैन

फिलहाल दिल्ली में मुकाबला दो ध्रुवीय माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली में कांग्रेस काफी कमजोर है। पार्टी नेतृत्व का मानना ​​है कि जब तक वो सीधे लोगों से नहीं जुड़ेंगे, तब तक हालात बदलने वाले नहीं हैं और तब तक कैडर भी सक्रिय नहीं होगा। ऐसे में पहली चुनौती कांग्रेस को लोगों के बीच में दिखाना है, इसलिए नेता इस यात्रा के जरिए अपनी और पार्टी की विजिबिलिटी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

Congress nyay yatra will be fatal for arvind kejriwal in delhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2024 | 07:50 PM

Topics:  

  • Congress
  • Rahul Gandhi

सम्बंधित ख़बरें

1

‘पापा, आपके सपने को पूरा करना ही मेरा जीवन लक्ष्य’, राजीव गांधी की जयंती पर राहुल ने शेयर की तस्वीर

2

राउत-ठाकरे और केदार चुनेंगे राज्यों के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी, जाएंगे पंजाब-ओडिशा

3

बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, JDU नेता विजय चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कसा तंज

4

81वीं जयंती पर याद करें उस लीडर को जिसने सालों पहले ही देश में ला दी थी एआई जैसी क्रांति

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.