जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने थाली और चम्मच के साथ प्रदर्शन किया (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO

New Delhi News: राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच के साथ कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन कर रही है। सीजेपी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान किया है।

अमन मौर्या

CJP Protest Jantar Mantar: कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जंतर-मंतर पर शनिवार को केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधाने के विरोध में विरोध-प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकार द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किया गया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है। जंतर-मंतर पर सीजेपी द्वारा दूसरी बार आंदोलन बुलाया गया है। इस दौरान अभिजीत दीपके ने ऐलान किया कि जब तक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, हम यहां से नहीं हटेंगे।

हालांकि, दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल खाली करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, अभिजीत दिपके ने DCP को पत्र लिखकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अवधि बढ़ाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान छात्र चम्मच और थाली के साथ दिखे।

CJP का ऐलान

सीजेपी ने अपने समर्थकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील करते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, अब आगे आने का समय आ गया है। हम सभी छात्रों, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से अपील करते हैं कि वे आज शाम 6 बजे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हों और एक स्पष्ट मांग रखें- धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

सरकार से बड़ी अपील

प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, हम जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे। दिपके ने पुलिस से जंतर-मंतर पर अपनी अनुमति बढ़ाने की अपील की है और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की शर्त पर सरकार के साथ बातचीत का रास्ता खोलने को कहा है।

देशभर में हो रहे प्रदर्शन

सीजेआई सूर्यकांत द्वारा युवाओं पर कॉकरोच की टिप्पणी के बाद अभिजीत दीपके ने कॉकरोच जनता पार्टी की स्थापना की। अमेरिका से वापस आने के बाद अभिजीत के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा देशभर में बार-बार पेपर लीक होने, कथित परीक्षा अनियमितताओं और सरकार से जवाबदेही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र शामिल भी हो रहे हैं। जंतर-मंतर में प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही।

IAS बनना चाहते थे रामनाथ कोविंद, UPSC पास करने के बाद भी टूटा सपना, जानिए पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी रोचक बातें

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह