दिल्ली में बहस के बाद CISF हेड कांस्टेबल ने 17 साल के लड़के को गोली मारी; पिस्टल संग आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली में एक हेड कांस्टेबल ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कम्युनिटी सेंटर के पास एक शादी के फंक्शन के दौरान बहस के बाद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
delhi news
नाबालिग की गोली मारकर हत्या, फोटो- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Head Constable Killed 17 Year Old Boy: दिल्ली के एमएस पार्क इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 29 नवंबर को एक CISF हेड कांस्टेबल ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि कम्युनिटी सेंटर DDA मार्केट स्थित पार्क के पास शादी के फंक्शन के दौरान आरोपी और लड़के के बीच बहस हुई थी।

दिल्ली के एम.एस. पार्क में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक हेड कांस्टेबल ने 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी है। यह घटना 29 नवंबर को कम्युनिटी सेंटर DDA मार्केट, एम.एस. पार्क के पास हुई थी। पुलिस को एक आम आदमी से गोली मारे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और क्राइम टीम को बुलाया गया।

CISF हेड कांस्टेबल ने नाबालिग को मारी गोली

दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने इस बात की पुष्टि की है कि एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस को 29 नवंबर को एक आम आदमी से जानकारी मिली थी कि कम्युनिटी सेंटर DDA मार्केट, M.S. पार्क के पास एक बच्चे को गोली मार दी गई है। इस मामले में एक आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी CISF में हेड कांस्टेबल है और कानपुर, यूपी में तैनात है।

शादी के फंक्शन में हुई थी कहासुनी

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़के को कम्युनिटी सेंटर के सामने हो रहे एक शादी के फंक्शन के दौरान गोली लगी थी। प्राथमिक जांच में पुलिस का मानना है कि लड़के और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी या बहस हुई थी। इसी बहस के बाद, आरोपी हेड कांस्टेबल ने नाबालिग लड़के को गोली मार दी।

पुलिस के अनुसार, पहली नजर में ऐसा लगता है कि यह मामला मृतक और आरोपी के बीच अचानक हुई कहासुनी या विवाद का है। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद, आरोपी ने लड़के को गोली मार दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि और जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि आगे की जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com