BRICS Delhi Security: BRICS सम्मेलन के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट: 15,000 पुलिसकर्मी तैनात, 700 CCTV से निगरानी

Delhi Traffic Advisory: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए दिल्ली में 15,000 पुलिसकर्मी, 700 से अधिक CCTV और कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। जानें पूरी एडवाइजरी।
BRICS Delhi Police Security
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थासोर्स-IANS
Published on
Updated on

BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दुनिया के 11 सदस्य और 10 पार्टनर देशों के राष्ट्राध्यक्षों व प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की है।

शहरभर में 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी, पैरामिलिट्री फोर्स की 200 कंपनियां और 700 से ज्यादा CCTV कैमरे तैनात किए गए हैं, जबकि IGI एयरपोर्ट से शांति पथ तक पांच विशेष कंट्रोल रूम के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वहीं, वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शनिवार सुबह 9:30 बजे से रात 9 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और नियंत्रित आवाजाही लागू रहेगी। ऐसे में दिल्लीवासियों और यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी देखकर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है।

15,000 पुलिस और 200 पैरामिलिट्री तैनात

दिल्ली में अलग-अलग सेक्टर जोन में पुलिसकर्मियों की तैनाती है। सुरक्षा के लिए 15,000 पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स की 200 कंपनियां लगाई गई हैं। तकनीकी उपकरण भी लगाए गए हैं, ताकि किसी भी खतरे का पता लगाया जा सके।

700 CCTV और 5 कंट्रोल रूम से होगी निगरानी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए दिल्ली पुलिस ने 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और 5 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। आईजीआई एयरपोर्ट से शांति पथ तक पूरे वीवीआईपी रूट की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी।

तुगलक रोड थाने में विशेष सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से करीब 500 कैमरों की लाइव फीड देखी जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पूरे मार्ग पर हाई-रिजॉल्यूशन सर्विलांस कैमरे भी तैनात किए गए हैं।

Traffic Diversion Delhi
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सोर्स- IANS

इन प्रमुख सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभाव

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली की कई प्रमुख सड़कें प्रभावित रहेंगी।

इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू, सत्य मार्ग और शांति पथ शामिल हैं।

इसके अलावा जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉल्स्टॉय मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज़ टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग पर भी ट्रैफिक डायवर्जन और आवाजाही प्रभावित रह सकती है।

Delhi Traffic Advisory
दिल्ली पुलिससोर्स- IANS

यात्रियों को मेट्रो इस्तेमाल करने की सलाह

पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। जहां भी संभव हो, सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो का उपयोग करें। निर्धारित डायवर्जन मार्गों और ट्रैफिक कर्मियों की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें। आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

BRICS Delhi Police Security
18th BRICS Summit: भारत मंडपम में आज से शुरू होगा शिखर सम्मेलन; जानिए थीम, सहभागी देश और भारत का एजेंडा

भारत कर रहा है 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी

गौरतलब है कि भारत इस वर्ष 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। BRICS समूह में वर्तमान में 11 सदस्य देश और 10 पार्टनर देश शामिल हैं, जिनके राष्ट्राध्यक्ष और उच्चस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान राजधानी में कड़े सुरक्षा इंतजाम और विशेष यातायात व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, ताकि सभी आधिकारिक कार्यक्रम सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com