बीजेपी की नई मीडिया टीम में युवा चेहरों को तरजीह, वकील से पत्रकार तक इन 3 नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

BJP Nitin Nabin Team: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की नई मीडिया टीम में युवा चेहरों को प्राथमिकता मिली है। अनिल बलूनी के साथ सिद्धार्थ यादव, आशीष अग्रवाल और प्रदीप भंडारी अहम भूमिका निभाएंगे।
BJP New Media Team
भाजपा की नई मीडिया टीम का ऐलान(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

BJP New Media Team: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन की नवगठित टीम की मीडिया टोली भी पूरी तरह से बदल गई है। मीडिया टीम के प्रमुख पहले की तरह सांसद अनिल बलूनी ही हैं। वह प्रधानमंत्री के इस समय सबसे करीबी नेताओं में शामिल है। मीडिया प्रमुख रहते हुए भी स्वयं को प्रचार से दूर रखने और अपने टीम के सदस्यों को आगे बढ़ाने की उनकी खासियत उन्हें अन्य दलों के मीडिया प्रमुखों से अलग करती है।

भाजपा अध्यक्ष की जो नई मीडिया टीम बनी है। उसमें जेन-जी को वरीयता दी गई है। तीन मीडिया सहसंयोजक बनाए गए हैं। इसमें वकील, बैंकर और पत्रकार शामिल हैं। मीडिया संयोजक अनिल बलूनी की टीम में सहसंयोजक बनाए गए सिद्धार्थ यादव एक कुशल वक्ता है। 

कौन है सिद्धार्थ यादव? 

सिद्धार्थ यादव करीब 30 साल की आयु में ही राष्ट्रीय टीम में आ गए हैं। वह पेशे से वकील हैं और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करते हैं। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी और एलएलएम किया है। सिद्धार्थ ने प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री भी हासिल की है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं। उनको अपनी बात शांत, गंभीर और तर्कपूर्ण तरीके से रखने के लिए पहचाना जाता है। वह किसी भी डिबेट में कभी चिल्लाते नहीं है। 

आशीष उषा अग्रवाल बने सहसंयोजक

मीडिया टीम में दूसरे से संयोजक बनाए गए आशीष उषा अग्रवाल मध्य प्रदेश से संबंध रखते हैं। वह 43 वर्ष की उम्र में ही भाजपा राष्ट्रीय मीडिया टीम में सहसंयोजक हो गए हैं। वह लगातार दो बार मध्य प्रदेश मीडिया टीम के प्रमुख रहे हैं। मध्य प्रदेश के प्रमुख एचजी व्यावसायिक समूह परिवार से आने वाले आशीष अग्रवाल राजनीति में आने वाली अपने परिवार की प्रथम पीढ़ी हैं। उन्होंने एमबीए की शिक्षा हासिल करने के साथ ही समाजसेवा में एमए किया है। उन्होंने 7 साल तक एक प्रमुख बैंक में कार्य भी किया है।

BJP New Media Team
Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?

प्रदीप भंडारी भी अनिल बलूनी की टीम में शामिल

भाजपा की राष्ट्रीय मीडिया टीम में तीसरे सहसंयोजक प्रदीप भंडारी किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह लंबे समय तक टीवी पत्रकारिता में रहे हैं। अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत मामले की रिपोर्टिंग से वह सुर्खियों में आए थे। इसके उपरांत उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्हें टीवी पर भाजपा का पक्ष दमदार और तथ्यों के साथ रखने के लिए पहचान मिली है।

- नवभारत के लिए दिल्ली से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

Navbharat Live
navbharatlive.com